IMD alert Heavy rain: मौसम विभाग ने शनिवार दोपहर मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, आंध्रप्रदेश, कर्नाटक और तेलंगाना 5 राज्यों में 1 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार महाराष्ट्र के विदर्भ और तेलंगाना में रेड अलर्ट है। यहां लोगों को केवल बहुत जरूरत होने पर ही घर से निकलने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा मध्यप्रदेश, मराठवाड़ा, आंध्रप्रदेश, कर्नाटक में येलो अलर्ट है, यहां अलग-अलग क्षेत्रों में तेज बारिश होगी।
मध्यप्रदेश के इन जिलों में होगी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार मध्य प्रदेश में 1 सितंबर से बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव होने की आशंका है। जिससे यहां के सीहोर, बालाघाट, दमोह, देवास, डिंडौरी, सागर, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी आदि जिलों में तेज बारिश हो सकती है। यहां अगले दो से चार दिन अलग-अलग जिलों में हल्की से तेज बारिश होगी। लोगो से अपील है कि घर से निकलने से पहले मौसम का अपडेट देखकर जाएं।
ये भी पढ़ें: चाय पीने साथ आए…फिर अचानक जीजा ने साले पर चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, मारकर सड़क पर फेंका; डरा देगा वीडियो
महाराष्ट्र में 25 डिग्री रहेगा तापमान
मौसम विभाग के अनुसार महाराष्ट्र के अलग-अलग इलाकों में बादल छाए रहेंगे, यहां मुंबई और उसके आसपास के क्षेत्रों में अगले चार दिन अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से 32 डिग्री सेल्सियस तक रहने की उम्मीद है। यहां येलो अलर्ट जारी किया गया है, जिससे अलग-अलग जिलों में हल्की से तेज बारिश होगी। इस बीच तेज हवाएं चलेंगी, एयरपोर्ट या स्टेशन ट्रेन पकड़ने वाले लोगों को सलाह है कि वह घर से जल्दी निकलें।
गुजरात में राहत तो कर्नाटक में होगी तेज बारिश
मौसम विभाग के अनुसार कर्नाटक में अलग-अलग जिलों में तेज बारिश होने का अनुमान है। यहां अरब सागर से सटे इलाकों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा ओडिशा में हल्की बारिश होगी। दिल्ली और उत्तर प्रदेश सहित अन्य उत्तर भारतीय राज्यों में मौसम सामान्य रहने का अनुमान है। बता दें बीते कुछ दिनों से गुजरात के अलग-अलग जिलों में रुक रुककर बारिश हो रही है। शनिवार को अरब सागर पर बना तूफान असना अब ओमान की तरफ मुड़ गया है। ऐसे में गुजरात के लोगों को अगले कुछ दिन राहत मिलने की उम्मीद है।
ये भी पढ़ें: दिल्ली के नए मुख्य सचिव IAS धर्मेंद्र कौन? कई बड़े मंत्रालयों में संभाल चुके हैं पदभार
ये भी पढ़ें:अगर विदेश से मिले नौकरी का ऑफर, जाना जरा संभलकर; इस विदेशी ‘जामताड़ा’ की कहानी सुनकर उड़ जाएंगे होश
संबंधित खबरें
क्या है संविधान का अनुच्छेद 32, राहुल गांधी ने इसके तहत क्यों डाली याचिका?
43 mins ago23 साल से छोटे युवाओं को परोसी शराब तो नपेंगे बार, केरल सरकार का फैसला
1 hr agoगांधीनगर नगर निगम चुनाव में BJP की बंपर जीत, 44 में से 38 सीटें जीतीं
1 hr agoआज जारी हो सकती है CBSE 10वीं 12वीं की डेटशीट, ऐसे करें डाउनलोड
2 hrs agoराहुल गांधी को मानहानि केस में SC से मिली राहत, ट्रायल पर लगी रोक
3 hrs ago'बदल चुकी है पावर की परिभाषा', ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम में बोले PM मोदी
4 hrs agoकोई BJP के पूर्व मंत्री तो कोई सांसद… कौन हैं पहली बार बने 4 नए राज्यपाल
5 hrs agoCJP के आशुतोष रांका और सौरव दास फिर हिरासत में, जंतर-मंतर पहुंचे थे दोनों
6 hrs ago'INDIA' ब्लॉक के सुप्रीम कोर्ट मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने दर्ज की 2 FIR
6 hrs agoCJI का इस्तीफा मांगने की पोस्ट करने वाला कांग्रेसी बर्खास्त, जानें मामला
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines