---विज्ञापन---

दुनिया angle-right

अगर विदेश से मिले नौकरी का ऑफर, जाना जरा संभलकर; इस विदेशी ‘जामताड़ा’ की कहानी सुनकर उड़ जाएंगे होश

कॉल करने वाले लोगों को घर बैठे पैसा कमाने, कम निवेश करके अधिक मुनाफा कमाने जैसी फर्जी स्कीम बेचते थे। जिन लोगों को फोन किया जाता उनसे  इंडियन और अन्य देशों के बैंकों में पैसा ट्रांसफर करवाया जाता था।

---विज्ञापन---

Jamtara in Southeast Asian country: जामताड़ा वेब सीरीज तो सबने देखी होगी, इसमें झारखंड के एक छोटे से गांव में रहने वाले लोग किस तरह मीलों दूर बैठे लोगों के साथ ऑन लाइन ठगी करते हैं। ऐसा ही एक विदेश का जामताड़ा सामने आया है। ये है साउथ ईस्ट एशियन देश Laos. दरअसल, यहां ठगी करने वाले इंडियन हैं, इन्हें नौकरी का झांसा देकर भारत से Laos लेकर जाया गया था। अब जांच के बाद Laos में स्थित भारतीय दूतावास ने ऐसे कुल 47 लोगों को धोखेबाजों के चंगुल से छुड़ाया है।

विदेश में नौकरी के झांसे में फंस जाते हैं युवक

---विज्ञापन---

जानकारी के अनुसार जालसाज Laos में युवाओं को नौकरी का ऑफर देते। एजेंटों या सीधे आवेदन करने वालों के दस्तावेजों का सत्यापन और इंटरव्यू के बाद उन्हें नौकरी का ऑफर लेटर दिया जाता। बड़ी संख्या में युवा विदेश में रहने का लालच और पैसे कमाने के चक्कर में फंस जाते थे।

ये भी पढ़ें: 12 लोगों की मौत तय थी, बंद होते फोन से कैसे बचीं जान? तकनीक आ गई काम

---विज्ञापन---

नौकरी के नाम पर करवाते थे साइबर ठगी

जांच एजेंसियों के मुताबिक युवाकों को Loas में आलीशान ऑफिस में बैठकर काम करने का सब्जबाग दिखाया जाता। लेकिन उन्हें असलियत तब समझ में आती जब वह वहां पहुंच जाते। दरअसल,  युवाओं को इंडिया से एक तरह के online fianancial fraud के अड्डों में काम करने ले जाया जाता था। इन अड्डों को वहां scam compounds कहा जाता है। इनमें इन लोगों से दुनिया भर में कहीं भी रहने वाले लोगों को फोन करवाकर अलग-अलग तरीकों से ऑन लाइन फ्राड करवाया जाता था।

कैसे करते थे ठगी?

कॉल करने वाले लोगों को घर बैठे पैसा कमाने, कम निवेश करके अधिक मुनाफा कमाने जैसी फर्जी स्कीम बेचते थे। जिन लोगों को फोन किया जाता उनसे  इंडियन और अन्य देशों के बैंकों में पैसा ट्रांसफर करवाया जाता और फिर पैसा आने के बाद उससे संपर्क बंद कर दिया जाता था। विदेश मंत्रालय की अपील है कि देश से बाहर कहीं से भी नौकरी का ऑफर मिलने पर वहां की सरकार, कंपनी या वहां स्थित भारतीय दूतावास से उसकी जांच परख कर लें।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:22 यात्रियों को लेकर उड़ा हेलीकॉप्टर लापता? सुबह भरी थी उड़ान, तलाशी अभियान शुरू

ये भी पढ़ें: चाय पीने साथ आए…फिर अचानक जीजा ने साले पर चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, मारकर सड़क पर फेंका; डरा देगा वीडियो

---विज्ञापन---
First published on: Aug 31, 2024 03:48 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola