पटना: बिहार में भीषण गर्मी पड़ रही है। सुबह से ही इतनी तेज धूप निकलती है कि घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। मौसम विभाग ने हीट वेव को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान दक्षिण पश्चिम भागों के बक्सर, भभुआ, रोहतास, औरंगाबाद, भोजपुर व अरवल में लू को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। पटना, नालंदा, शेखपुरा, बांका, बेगूसराय, लखीसराय, खगड़िया, जमुई, जहानाबाद, गया, भागलपुर व मुंगेर में लू को लेकर चेतावनी जारी की है।
पिछले 24 घंटे में लू से 12 लोगों की मौत
राज्य में पिछले 24 घंटे में लू से 12 लोगों की मौत हो गई है। भीषण गर्मी को देखते हुए पटना डीएम ने 12वीं तक के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों को 24 जून तक बंद करने के आदेश दिए हैं। मौसम विभाग ने लोगों को घर से बाहर न निकलने की सलाह दी है। जबतक कोई जरुरी काम न हो घर में ही रहें। सुबह के 10 बजे से शाम के 3 बजे तक खासा ध्यान देने रखने की सलाह दी गई है।
पटना समेत कई राज्यों मे तापमान 40 डिग्री के पार है। लोग भीषण गर्मी के कारण परेशान हैं। मौसम विभाग का कहना है कि अभी कुछ दिन और गर्मी का सितम झेलना होगा।
कहां-कहां जारी किया गया अलर्ट
रेड अलर्ट : भोजपुर, अरवल, औरंगाबाद, रोहतास, बक्सर और कैमूर
ऑरेंज अलर्ट : पटना, नालंदा, जमुई, लखीसराय, बांका, शेखपुरा, बेगूसराय और खगड़िया
यलो अलर्ट : गया, जहानाबाद, भागलपुर और पूर्वी चंपारण
संबंधित खबरें
66 मिनट में हेलीकॉप्टर क्रैश, हवा में पेश आईं मुश्किलें; कैसे हुआ हादसा?
4 hrs agoजनगणना में देनी होगी घर-गाड़ी-मुखिया की जानकारी, पूछे जाएंगे ये 33 सवाल
5 hrs agoजनगणना 2027 को लेकर बड़ा अपडेट, सरकार ने जारी किया पूरा शेड्यूल
7 hrs agoसंसद में आर-पार! वोट चोरी पर राहुल गांधी और अखिलेश को अमित शाह की चुनौती
8 hrs agoमार्केट संघ ने राहुल-सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी, रैली स्थगित करने की अपील
9 hrs agoसरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को राहत, उम्र सीमा में 5 साल की छूट
11 hrs agoसौरव दास की बढ़ी मुश्किल! नागरिकता को लेकर HC ने जारी किया नोटिस
11 hrs agoबद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, 6 लोग थे सवार
13 hrs agoसमंदर में बढ़ेगी भारत की ताकत, बनेंगे 8 नेक्स्ट-जेन स्टेल्थ युद्धपोत
14 hrs agoविपक्ष ने टाला 'जन महाअभियोग' कार्यक्रम, राहुल गांधी बोले- अब कल होगा
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines