Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

देश

‘मी लार्ड, हमें निशाना बनाया जा रहा’, SIR पर सीएम ममता से बोले CJI- हम सोमवार को करेंगे सुनवाई

SIR पर सीएम ममता बनर्जी ने सुप्रीम कोर्ट में अपना पक्ष रखा। ममता ने चुनाव आयोग पर पश्चिम बंगाल को निशाना बनाने का आरोप लगाया। ममता बनर्जी सुनवाई के दौरान खुद कोर्ट में मौजूद रहीं। सीजेआई सूर्यकांत और सीएम ममता बनर्जी के बीच क्या क्या बात हुई, विस्तार से पढ़िए रिपोर्ट।

Author
Written By: Raghav Tiwari Updated: Feb 4, 2026 14:11
Hearing in Supreme Court on Bengal Sir

Hearing In Supreme Court on Bengal SIR: सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को पश्चिम बंगाल में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) पर सुनवाई हुई। पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। खास बात है कि सुनवाई के दौरान ममता बनर्जी खुद कोर्ट रूम में मौजूद रहीं। इस दौरान उन्होंने वकीलों के अलावा खुद भी अपनी बात रखी।

ममता बनर्जी ने कोर्ट में कहा कि में पश्चिम बंगाल को निशाना बनाया जा रहा है। ममता बनर्जी ने तर्क देते हुए कहा कि जब असम और अन्य उत्तरी राज्य, जहां चुनाव होने वाले हैं, वहां SIR नहीं कराया जा रहा, तो फिर सिर्फ पश्चिम बंगाल में ही यह प्रक्रिया क्यों अपनाई जा रही है?

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: क्या वकील के बिना केस लड़ा जा सकता है? क्या कहता है भारतीय संविधान, जानें कोर्ट के नियम

मामले में सुनवाई करते हुए सीजेआई सूर्यकांत ने कहा कि हम सोमवार को सुनवाई करेंगे । चुनाव आयोग ममता बनर्जी की याचिका पर जवाब दे। सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से जवाब देने को कहा है। सोमवार को अगली सुनवाई होगी।

---विज्ञापन---

ममता ने क्या तर्क दिए?

ममता बनर्जी ने एसआईआर पर सवाल उठाते हुए कहा कि शादी के बाद कोई लड़की अपने ससुराल गई है। उसके सरनेम में बदलाव हो गया तो उनको भी नोटिस भेजा गया है। ममता बनर्जी ने कहा कि हमें न्याय नहीं मिल रहा । हमने 6 लेटर चुनाव आयोग को लिखा लेकिन कोई जवाब नहीं दिया। कहा कि मैं न्याय के लिए कहां जाऊं?

ममता बनर्जी ने आधार कार्ड का भी ज्रिक किया। इस पर CJI ने ममता बनर्जी को संबोधित करते हुए कहा कि आधार कार्ड के बारे में हम फिलहाल कुछ नहीं बोल सकते। क्योंकि कोर्ट ने इस पर लंबी सुनवाई की है। नाम में गलती या स्पेलिंग को लेकर जो आपकी शिकायत है, उस पर हम चुनाव आयोग से पूछेंगे।

पहली बार ये मौका

बता दें कि यह ऐतिहासिक मौका था। एक किसी राज्य की मुख्यमंत्री देश की सबसे बड़ी अदालत में देश के मुख्य न्यायाधीश से चुनाव आयोग की शिकायत कर रही थीं। SIR पर ममता बनर्जी के आरोपों पर सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से जवाब देने को कहा है। सोमवार को अगली सुनवाई होगी।

यह भी पढ़ें: ‘ममता बनर्जी ने की बदतमीजी… टेबल ठोकी और चली गईं’, बदसलूकी पर भड़के CEC ज्ञानेश कुमार

First published on: Feb 04, 2026 01:50 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.