असम के लिए BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, हर जिले में मेडिकल-इंजीनियरिंग कॉलेज और यूनिवर्सिटी का वादा

असम में 126 सीटों पर 9 अप्रैल को चुनाव होने हैं। 4 मई को नई सरकार का ऐलान होगा। चुनाव के लिए बीजेपी ने संकल्प पत्र जारी कर दिया है। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि यह घोषणापत्र एक दशक की उपलब्धियों पर आधारित है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

BJP releases manifesto for Assam elections (1)

असम में चुनावी मोड शुरू हो गया है। बीजेपी ने चुनाव के लिए ‘संकल्प पत्र’ जारी किया है। केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण ने संकल्प पत्र जारी किया है। साथ ही सीतारमण ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। संकल्प पत्र जारी करने के दौरान सरबानंदा सोनोवाल, मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा, राज्य भाजपा अध्यक्ष दिलीप सैकिया समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

असम में 126 सीटों पर 9 अप्रैल को चुनाव होने हैं। 4 मई को नई सरकार का ऐलान होगा। चुनाव के लिए बीजेपी ने संकल्प पत्र जारी कर दिया है। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि यह घोषणापत्र एक दशक की उपलब्धियों पर आधारित है। मैं एक ऐसे राज्य को देखती हूं जो उन तरीकों से परिवर्तित हुआ है जो कांग्रेस के 6 दशकों के शासन में कभी हासिल नहीं किए जा सकते थे। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि हम एक जिला, एक मेडिकल कॉलेज, एक विश्वविद्यालय, एक इंजीनियरिंग कॉलेज बनाना चाहते हैं।

विज्ञापन

वहीं केंद्रीय मंत्री सरबानंदा सोनोवाल ने कहा कि संकल्प पत्र तैयार करने की पृष्ठभूमि यह है कि हम असम के हर कोने में जनता के पास गए। हम घर-घर गए और अगले कार्यकाल में क्या करना है, इस बारे में लोगों के सुझाव एकत्र किए। अंततः जनता के सुझावों ने ही हमें यह ऐतिहासिक दस्तावेज तैयार करने में मदद की है। इस दस्तावेज और असम की जनता के सुझावों के आधार पर हम तीसरे कार्यकाल में काम करेंगे। 3 लाख से अधिक लोगों ने अपने सुझाव दिए हैं। यह जनतंत्र है।

विज्ञापन

5 साल में 2 लाख नौकरियां

मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि हम छठी अनुसूची और अनुसूचित जनजाति क्षेत्रों को छोड़कर असम में यूसीसी (अवैध नियंत्रण अधिनियम) लागू करेंगे। हम लव जिहाद के खिलाफ कड़े कदम उठाएंगे। हम असम को बाढ़ मुक्त बनाने का प्रयास करेंगे और पहले दो वर्षों में 18,000 करोड़ रुपये खर्च करेंगे। अगले 5 वर्षों में 2 लाख नौकरियां उपलब्ध कराएंगे।

ओरुनोदोई योजना में राशि बढ़ाने का वादा

इसके अलावा मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि हम मौजूदा लाभार्थियों को दूसरे चरण में 25,000 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान करना चाहते हैं और मुख्यमंत्री महिला उद्यमिता योजना का विस्तार करके 40 लाख लखपति बाईदेवियों का सृजन करना चाहते हैं। हम ओरुनोदोई योजना के तहत मासिक सहायता राशि को 1250 रुपये से बढ़ाकर 3000 रुपये करने का प्रयास करेंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raghav Tiwari

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ