Hathras Stampede Victim Story: हाथरस हादसे को लेकर पूरे देश में हाहाकार मचा है। सत्संग में मची भगदड़ से 121 लोगों की जान चली गई। बुधवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाथरस का दौरा किया था। आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी हाथरस पहुंच गए हैं। राहुल गांधी ने हाथरस हादसे के पीड़ितों से मुलाकात की। इस दौरान एक पिता भी अपनी बेटी को याद कर भावुक हो उठा।
बेटी की हुई मौत
हाथरस हादसे में एक पिता ने अपनी नन्ही सी परी को हमेशा के लिए खो दिया। मीडिया से बातचीत के दौरान पीड़ित पिता ने बताया कि उनकी पत्नी भोले बाबा का सत्संग सुनने गई थी। कुछ देर बाद उनकी दो बेटियां भी सत्संग में पहुंच गईं। सत्संग खत्म होने के बाद भोले बाबा की गाड़ी निकली। भीड़ में मौजूद कई लोग भोले बाबा के चरणों की धूल लेने दौड़े। इसी भगदड़ में मेरी दोनों बेटियां भी फंस गईं। दोनों बेटियां जमीन पर गिर पड़ी। हालांकि बड़ी बेटी ऊपर थी तो वो जल्दी से ऊठकर खड़ी हो गई। मगर छोटी बेटी नीचे दबी हुई थी। बड़ी बेटी ने उसे निकालने की बहुत कोशिश की। मगर वो नाकाम रही। कई लोग उसके ऊपर से पैर रखते हुए गुजर गए। काफी देर बाद जब बड़ी बेटी ने छोटी बेटी को नीचे से निकाला तो उसकी सांसे चल रही थी लेकिन उसने अपनी बहन की गोद में ही दम तोड़ दिया। इस हादसे के बाद बड़ी बेटी सदमे में है।
लाशों के ढेर में मिली मां
कांग्रेस नेता राहुल गांधी को आपबीती सुनाते हुए एक महिला ने बताया कि मेरी मां सत्संग सुनने गई थीं। हम उनका इंतजार कर रहे थे। जब हमें सत्संग में भगदड़ की खबर मिली तो हम मौके पर पहुंचे। वहां लाशों का ढेर लगा था। सबका चेहरा कीचड़ से सना हुआ था। हमने काफी देर तक ढूंढा, तब कहीं जाकर हमें मां का शव मिला। हमारे घर में वही कमाने वाली थी। जिससे घर का पेट पलता था। राहुल गांधी जी ने ऊपर बात करके सहायता दिलवाने का आश्वासन दिया है।
पीड़ितों को मुआवजा मिले- राहुल
हाथरस दौरे पर पीड़ितों से बातचीत करने के बाद राहुल गांधी ने भी सरकार से मुआवजा देने की गुजारिश की है। राहुल ने कहा कि कई परिवारों का नुकसान हुआ है। काफी लोगों की मौत हो गई है। प्रशासन की कमी तो है ही और पीड़ितों को सही मुआवजा मिलना चाहिए। मैं यूपी के सीएम से विनती करता हूं कि दिल खोलकर मुआवजा दें।
यह भी पढ़ें- Dev Prakash Madhukar: हाथरस हादसे का मुख्य आरोपी, मनरेगा में करता था काम, फिर बना बाबा का सेवादार
संबंधित खबरें
सऊदी अरब में 1 भारतीय की मौत, कई घायल, MEA ने की हूती हमलों की निंदा
1 hr agoज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कल विपक्ष SC तक करेगा मार्च
2 hrs agoदादी के निधन पर घर जाने से इनकार? दिल्ली पुलिस के वीडियो पर दीपके का पलटवार
3 hrs agoदिल्ली में CJP के प्रदर्शन को क्यों नहीं मिली मंजूरी? DCP नेहा ने गिनाई वजह
4 hrs ago'हमने नहीं साइन किया कोई बॉन्ड...', रिहाई के बाद दीपके ने बताया अगला प्लान
4 hrs agoदिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट में पावरबैंक से उठा धुआं, मचा हड़कंप
5 hrs agoदिल्ली में CEC के खिलाफ प्रदर्शन, सीपी से नेहा बोरा समेत 100 हिरासत में
6 hrs agoक्या प्रोटेस्ट में शामिल हो सकते हैं दीपके, सौरभ और रांका? जान लें नियम
7 hrs ago'ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार...', CJP ने केंद्र पर लगाए आरोप
8 hrs agoमेट्रो, हाईवे और रेलवे… PM मोदी ने तमिलनाडु को दी 13,000 करोड़ की सौगात
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines