Haryana Assembly Election Result 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव के शुरुआती रुझानों में कांग्रेस आगे चल रही है। बीजेपी लगातार पिछड़ती दिख रही है। वहीं दुष्यंत चौटाला, नायब सिंह सैनी और अंबाला कैंट से अनिल विज को कांग्रेस उम्मीदवार बहुत मजबूती से टक्कर दे रहे हैं। उचाना कलां से पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला भी आगे-पीछे हो रहे हैं। वहीं अंबाला में अनिल विज को भी तगड़ी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है।
अंबाला – बीजेपी के कद्दावर नेता अनिल विज के सामने कांग्रेस के परमिंदर परी की चुनौती है। जेजेपी ने अवतार करधन को टिकट दिया है। अनिल विज आगे चल रहे हैं।
पूरा रिजल्ट देखने के लिए क्लिक करेंः Live Updates: अनिल विज और परविंदर में कांटे का मुकाबला
उचाना कलां – जेजेपी नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के सामने कांग्रेस के बृजेंद्र सिंह की बड़ी चुनौती है। बीजेपी के देवेंद्र अत्री चुनावी मैदान में हैं। उचाना कलां बीजेपी के देवेंद्र अत्री आगे चल रहे हैं। कांग्रेस के बृजेंद्र सिंह पीछे हैं। दुष्यंत चौटाला बहुत पीछे हैं। पूरा रिजल्ट देखने के लिए क्लिक करेंः Live: दुष्यंत चौटाला को लग सकता है बड़ा झटका
लाडवा – मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के सामने कांग्रेस के मेवा सिंह की चुनौती है। मेवा सिंह जबरस्त टक्कर दे रहे हैं। नायब सिंह सैनी 16 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं।
पूरा रिजल्ट देखने के लिए क्लिक करेंः लाडवा में नायब सिंह सैनी को कड़ी टक्कर दे रहे मेवा सिंह
सिरसा – कांग्रेस ने गोकुल सेतिया को चुनावी मैदान में उतारा है। जेजेपी ने पवन शेरपुरा को उतारा है। गोकुल सेतिया आगे चल रहे हैं। गोपाल कांडा पीछे चल रहे हैं।
पूरा रिजल्ट देखने के लिए क्लिक करेंः सिरसा में गोपाल कांडा के सामने कांग्रेस के गोकुल सेतिया की कड़ी चुनौती
जुलाना – कांग्रेस ने विनेश फोगाट को मैदान में उतारा है। यहां से बीजेपी के योगेश बैरागी मैदान में हैं। जेजेपी के अमरजीत ढांडा लड़ रहे हैं। विनेश फोगाट चुनाव जीतीं।
पूरा रिजल्ट देखने के लिए क्लिक करेंः जुलाना में विनेश फोगाट के सामने बीजेपी के योगेश बैरागी की चुनौती
बता दें कि कालका, गन्नौर, अंबाला और हिसार में निर्दलीय प्रत्याशी बीजेपी और कांग्रेस को कड़ी टक्कर दे रहे हैं।
संबंधित खबरें
'पापा सब देख लेंगे', बेकाबू मिनी कूपर ने स्कूटी सवार 3 छात्रों को उड़ाया
1 hr agoLIVE: बलूचिस्तान में BLA का बड़ा हमला, 13 पाकिस्तानी जवानों की मौत का दावा
1 hr agoदिल्ली में आज INDIA ब्लॉक मार्च, कनॉट प्लेस से बाराखंभा रोड तक चलेंगे पैदल
2 hrs agoSC तक मार्च से पहले इंडिया ब्लॉक को बड़ा झटका, CJI ने मिलने से किया इनकार
10 hrs agoसऊदी अरब में 1 भारतीय की मौत, कई घायल, MEA ने की हूती हमलों की निंदा
11 hrs agoज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कल विपक्ष SC तक करेगा मार्च
12 hrs agoदादी के निधन पर घर जाने से इनकार? दिल्ली पुलिस के वीडियो पर दीपके का पलटवार
13 hrs agoदिल्ली में CJP के प्रदर्शन को क्यों नहीं मिली मंजूरी? DCP नेहा ने गिनाई वजह
14 hrs ago'हमने नहीं साइन किया कोई बॉन्ड...', रिहाई के बाद दीपके ने बताया अगला प्लान
15 hrs agoदिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट में पावरबैंक से उठा धुआं, मचा हड़कंप
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines