---विज्ञापन---

हरियाणा angle-right

Sirsa Vidhansabha Seat Result Live Updates: कांग्रेस के गोकुल सेतिया जीते, गोपाल कांडा 7234 वोटों से हारे

Sirsa Vidhan Sabha Election Result 2024 live vote counting news: इस बार सिरसा सीट पर कांग्रेस और हलोपा के बीच मुकाबला देखने को मिला है। यहां एंटी इनकंबेंसी का लाभ कांग्रेस को मिल गया। गोकुल सेतिया की जीत हुई है।

---विज्ञापन---

LIVE Sirsa Vidhan sabha Election Result 2024 Vote Counting News Updates: सिरसा विधानसभा सीट से 7234 वोटों से कांग्रेस प्रत्याशी गोकुल सेतिया जीत गए हैं। उनको 79020 वोट मिले। वहीं, हलोपा के गोपाल कांडा को 71786 वोट मिले। हरियाणा की सिरसा विधानसभा सीट हॉट बनी हुई थी। इस बार कांटे का मुकाबला दिख रहा था। कांग्रेस ने पूर्व मंत्री लक्ष्मणदास अरोड़ा के नाती गोकुल सेतिया पर दांव खेला था। वहीं, हरियाणा लोकहित पार्टी (HLP) सुप्रीमो गोपाल कांडा एक बार फिर मैदान में उतरे थे। कांडा इस सीट से निवर्तमान एमएलए थे, जो हुड्डा सरकार में गृह राज्य मंत्री की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। गीता सुसाइड केस में नाम आने के बाद कांडा चर्चा में आ गए थे। उनको मंत्री पद गंवाना पड़ा था। INLD-BSP गठबंधन और भाजपा ने भी कांडा के समर्थन में यहां से अपना उम्मीदवार नहीं उतारा था। वहीं, आम आदमी पार्टी (AAP) ने श्याम सुंदर मेहता और जननायक जनता पार्टी (JJP) ने पवन शेरपुरा को सिरसा विधानसभा सीट से मैदान में उतारा था।

सिरसा सीट पर 31 गांव और 31 वार्ड के वोटर भी शामिल हैं। कुल 2 लाख 20 हजार वोटर इस सीट पर है। पंजाबी और वैश्य समाज के वोटर यहां निर्णायक माने जाते हैं। इस बार कांडा वैश्य तो सेतिया पंजाबी समाज का चेहरा थे। मुख्य मुकाबला इन दोनों के बीच ही था। ग्रामीण और किसान वोटरों पर हलोपा और कांग्रेस दोनों की ठीकठाक पकड़ रही है। इनेलो के साथ आने पर हलोपा को फायदा नहीं मिला। गोकुल सेतिया कांग्रेस के माहौल के सहारे और जाट व किसान वोटरों के समर्थन से बाजी मार गए। पिछली बार भी दोनों के बीच फाइट हुई थी।

---विज्ञापन---

इस सीट पर 59 हजार OBC और 49 हजार वोट SC के हैं। पंजाबी और वैश्य समुदाय के 30-30 हजार मतदाता हैं। 11 हजार जट सिख, 7 हजार ब्राह्मण और 24 हजार वोट जाट समुदाय के हैं। शहरी इलाकों में पंजाबी और वैश्य वोटरों के कारण सेतिया और कांडा में कांटे की टक्कर दिखी है। भाजपा के खिलाफ किसानों की नाराजगी का लाभ कांग्रेस उम्मीदवार गोकुल सेतिया को मिल गया। कांडा को बसपा के साथ होने की वजह से SC वोटरों से उम्मीद थी। सेतिया हुड्डा गुट से हैं।

First published on: Oct 08, 2024 02:10 AM
End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola