हरियाणा: त्रिपुरा के पूर्व CM बिप्लब देव की कार का एक्सीडेंट, बाल-बाल बचे

MP Biplab Deb

MP Biplab Deb

विज्ञापन

नई दिल्ली: त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद बिप्लब देब बाल बाल बचे हैं। हरियाणा के पानीपत में जीटी रोड़ पर उनकी गाड़ी दुर्घटना का शिकार हुई है। वो सड़क मार्ग से दिल्ली से चंडीगढ़ जा रहे थे। हालांकि इस दुर्घटना ने वो बाल-बाल बच गए हैं। पुलिस ने यह जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा के पानीपत जिले में जीटी रोड पर खड़े एक वाहन से उनकी कार की टक्कर हो गई।

पुलिस ने इस पूरे मामले पर जानकारी देते हुए बताया कि दुर्घटना समलखा और पानीपत के बीच सड़क पर उस समय हुई जब राज्यसभा सांसद और हरियाणा में भाजपा के प्रभारी देब दिल्ली से चंडीगढ़ आ रहे थे। गौरतलब है कि बिप्लब देव हरियाणा में भाजपा के प्रभारी हैं। वह सोमवार को दिल्ली से चंडीगढ़ जा रहे थे।

विज्ञापन

इसी दौरान समलखा और पानीपत के बीच सड़क पर एक कार खड़ी थी। इस कार का टायर पंचर हो गया था जिसकी वजह से यह कार सड़क पर ही खड़ी थी। पीछे से आ रही त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता बिप्लब कुमार देब की कार इस खड़ी कार से जा टकराई।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ