Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

देश

गुजरात: मुहर्रम के जुलूस में बड़ा हादसा, हाई टेंशन तार से टकराया ताजिया, दो लोगों की मौत

नई दिल्ली: मुहर्रम के दौरान गुजरात के धोराजी में बड़ा हादसा हुआ है। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। धोराजी में मुहर्रम के जुलूस के दौरान ताजिया बिजली लाइन से टकरा गया, जिसमें 24 लोगों को करंट लग गया। इसमें दो लोगों की मौत हो गई और चार लोगों की हालत […]

Author
Edited By : Gyanendra Sharma Updated: Jul 29, 2023 17:14
Muharram procession

नई दिल्ली: मुहर्रम के दौरान गुजरात के धोराजी में बड़ा हादसा हुआ है। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। धोराजी में मुहर्रम के जुलूस के दौरान ताजिया बिजली लाइन से टकरा गया, जिसमें 24 लोगों को करंट लग गया। इसमें दो लोगों की मौत हो गई और चार लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

दरअसल, ये घटना धोराजी के रसूलपारा इलाके में हुई। मुहर्रम के मौके पर ताजिया निकाला जा रहा था। इसी दौरान ताजिया बिजली लाइन से टकराया गया। जिसके कारण 24 लोगों को करंट लग गया। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। हादसे में घायलों को इलाज के लिए धोराजी सरकारी अस्पताल और निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चार लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद धोराजी पुलिस और जीईबी अधिकारी समेत कई नेता मौके पर पहुंचे।

---विज्ञापन---

झारखंड के बोकारो में हाई टेंशन तार की चपेट में आया ताजिया

झारखंड के बोकारो में भी ऐसी ही एक घटना घटी है। बोकारो जिला के पेटरवार थाना क्षेत्र के खेतको में मोहर्रम का ताजिया 11 हजार वोल्ट वाले हाई टेंशन तार की चपेट में आ गया। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। वहीं, 13 लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

---विज्ञापन---
First published on: Jul 29, 2023 05:14 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.