गुलाम नबी आजाद 10 साल बाद लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, DADP ने किया सीट का ऐलान

Ghulam Nabi Azad Lok Sabha Election 2024: जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद ने लोकसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। वह करीब 10 साल बाद चुनाव लड़ेंगे। इससे पहले उन्होंने 2014 में लोकसभा चुनाव लड़ा था, लेकिन हार का सामना करना पड़ा।

Ghulam Nabi Azad

गुलाम नबी आजाद ने जारी की प्रत्याशियों की पहली लिस्ट।

Ghulam Nabi Azad Lok Sabha Election 2024: जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम और पूर्व कांग्रेसी नेता गुलाम नबी आजाद लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। गुलाम नबी आजाद अनंतनाग-राजौरी निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। गुलाम नबी आजाद ने सितंबर 2022 में कांग्रेस छोड़ दी थी। उन्होंने अपनी पार्टी बना ली थी। जिसका नाम डेमोक्रेटिव प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी (DADP) है। वह इसी पार्टी से चुनाव लड़ेंगे।

विज्ञापन

10 साल बाद लड़ेंगे लोकसभा चुनाव 

आपको बता दें कि 2014 के बाद गुलाम नबी आजाद का ये पहला लोकसभा चुनाव होगा। यानी वह 10 साल बाद लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने 2014 में उधमपुर निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा चुनाव लड़ा था, लेकिन भाजपा नेता जितेंद्र सिंह से उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन

अल्ताफ बुखारी की अपनी पार्टी के साथ गठबंधन पर तोड़ी चुप्पी

डीपीएपी नेता ताज मोहिउद्दीन ने समाचार एजेंसी पीटीआई से कहा- “आज डीपीएपी की कोर कमेटी की बैठक हुई। इस दौरान हमने फैसला किया है कि पार्टी अध्यक्ष गुलाम नबी आजाद अनंतनाग-राजौरी सीट से चुनाव लड़ेंगे।” अल्ताफ बुखारी की अपनी पार्टी के साथ गठबंधन की संभावना पर भी मोहिउद्दीन ने चुप्पी तोड़ी। उन्होंने कहा कि इस मसले पर बात आगे नहीं बढ़ी है।

विज्ञापन

उन्होंने कहा- ”हमारे पास समय की थोड़ी कमी है। बातचीत ज्यादा आगे नहीं बढ़ी है। इसलिए यह बेहतर है कि वे अपना और हम अपना काम करें। उन्हें वैसे भी अनंतनाग सीट में कोई दिलचस्पी नहीं थी।” मोहिउद्दीन ने आगे कहा कि कश्मीर में अन्य लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों का फैसला जल्द ही लिया जाएगा।

विज्ञापन

दिलचस्प हुआ मुकाबला

बता दें कि हाल ही में नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) ने वरिष्ठ नेता मियां अल्ताफ को अनंतनाग-राजौरी लोकसभा सीट से अपना उम्मीदवार नामित किया है। इससे घाटी में एनसी और पीडीपी समेत इंडिया ब्लॉक के सदस्यों के बीच गठबंधन बनाने की कांग्रेस की कोशिशें खत्म हो गईं। अब गुलाम नबी आजाद के मैदान में उतरने से मुकाबला काफी दिलचस्प हो गया है। इसे महबूबा मुफ्ती का गढ़ माना जाता है।

5 सीटों पर 5 चरणों में होगा चुनाव 

आपको बता दें कि जम्मू-कश्मीर में लोकसभा की 5 सीटें हैं। इन सीटों पर 5 चरणों में चुनाव होंगे। यहां पहला चरण 19 अप्रैल को होगा। जबकि दूसरा चरण 26 अप्रैल, तीसरा 7 मई, चौथा 13 मई और पांचवां 20 मई को होगा। परिणाम 4 जून को घोषित किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ