बेटी बॉलीवुड एक्ट्रेस, खुद बड़े नेता...कौन हैं अजीत शर्मा, जिन्हें कांग्रेस ने टिकट देकर कन्हैया कुमार को दिया झटका

Ajeet Sharma Bhagalpur Congress Candidate: कांग्रेस ने अजीत शर्मा को बिहार की भागलपुर लोकसभा सीट से मैदान में उतार दिया है। हालांकि इससे कन्हैया कुमार को झटका लगा होगा क्योंकि उनका नाम रेस में आगे चल रहा था। आइए जानते हैं अजीत शर्मा कौन हैं…

Ajeet Sharma Bhagalpur Congress Candidate

Ajeet Sharma

Ajeet Sharma Bhagalpur Congress Candidate: कांग्रेस ने मंगलवार को लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की 11वीं लिस्ट जारी कर दी। इस लिस्ट में कुल 17 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। जिनमें बिहार के 3 प्रत्याशियों के नाम भी शामिल हैं। बिहार की भागलपुर लोकसभा सीट से अजीत शर्मा को मैदान में उतारा गया है। आइए जानते हैं कि अजीत शर्मा कौन हैं?

विज्ञापन

भागलपुर से मौजूदा MLA हैं अजीत शर्मा  

अजीत शर्मा भागलपुर से कांग्रेस के मौजूदा विधायक हैं। वह 2014, 2015 और 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में भागलपुर से जीत हासिल कर चुके हैं। वह बिहार विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के नेता हैं। उनकी बेटी नेहा शर्मा बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं। जिन्होंने क्रुक, तुम बिन 2, यमला पगला दीवाना 2, तान्हाजी और जोगीरा सारारारा जैसी फिल्मों में काम किया है।

विज्ञापन

पहले नेहा शर्मा की इस सीट से मैदान में उतरने की चर्चा थी, लेकिन अजीत खुद इस पर दावेदारी जता रहे थे। अजीत शर्मा की इस क्षेत्र पर काफी पकड़ है। पिछली बार जेडीयू नेता अजय कुमार मंडल ने इस सीट पर जीत दर्ज की थी। उन्होंने आरजेडी के शैलेष कुमार को हराया था। अजीत कुमार के मैदान में उतरने से मुकाबला काफी दिलचस्प होगा।

विज्ञापन

कन्हैया कुमार को झटका 

उनके नाम का ऐलान होने के बाद कन्हैया कुमार को झटका लगा है। दरअसल, भागलपुर से कन्हैया कुमार का नाम चर्चा में चल रहा था। कहा जा रहा था कि कांग्रेस कन्हैया कुमार को भागलपुर से मैदान में उतार सकती है। हालांकि अब कांग्रेस ने इस चर्चाओं पर विराम लगा दिया है। इससे पहले कन्हैया कुमार को बेगूसराय से भी झटका लग चुका है। उन्हें कांग्रेस ने अब तक किसी भी सीट से टिकट नहीं दिया है। आपको बता दें कि इंडिया गठबंधन के तहत कांग्रेस बिहार में 9 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इनमें भागलपुर के साथ ही किशनगंज, कटिहार, महाराजगंज, पटना साहिब, सासाराम, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, पश्चिम चंपारण और समस्तीपुर शामिल हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ