2 शादी, 4 बच्चे… नहीं हो पाया पालन पोषण तो 1 लाख में एक मासूम का किया सौदा, ओडिशा में कलयुगी पिता गिरफ्तार

ओडिशा में नीलगिरी के बारिसाही गांव में स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता ने नीलगिरी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में बताया कि क्षेत्र की एक वीडियो वायरल हुई है, इसमें एक पिता को खरीदार के साथ बच्चे का सौदा करते हुए देखा गया है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

Father sells two and a half year old son for Rs 1 lakh

ओडिशा में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। एक कलयुगी पिता ने अपने बच्चे को ही बेच दिया। ओडिशा में महज 1 लाख रुपये के लिए एक पिता ने 2.5 साल के मासूम को बेच दिया। पुलिस ने बच्चे का रेस्क्यू कर बाल कल्याण समिति को सौंप दिया। मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया। पुलिस ने बताया जांच की जा रही है।

विज्ञापन

ओडिशा में नीलगिरी के बारिसाही गांव में स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता ने नीलगिरी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में बताया कि क्षेत्र की एक वीडियो वायरल हुई है, इसमें एक पिता को खरीदार के साथ बच्चे का सौदा करते हुए देखा गया है।

विज्ञापन

अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए कहा कि आरोपी पिता और खरीदने वाले व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। नीलगिरी अधिसूचित क्षेत्र परिषद के अंतर्गत बारिसाही गांव की यह घटना तब सामने आई, जब एक वायरल वीडियो में पिता को संभावित खरीदार के साथ सौदेबाजी करते हुए दिखाया गया है। इसके बाद एक स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता ने नीलगिरी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। आरोपी की पहचान राजमिस्त्री राकेश कुमार बेहेरा उर्फ कुआ के रूप में हुई।

विज्ञापन

हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं हो सकी है। नीलगिरी के उपमंडल पुलिस अधिकारी प्रमोद कुमार मलिक ने कहा कि बच्चे को चिमिनीभाटी क्षेत्र से बचाया गया। बच्चे को बाल कल्याण समिति को सौंप दिया गया है। पुलिस ने कहा कि मामले में आगे की जांच जारी है। केस में पुलिस ने आरोपी पिता और खरीदने वाले को हिरासत में लिया है।

जानकारी के अनसुार, आरोपी पिता राकेश कुमार बेहेरा ने पहली किस्त के रूप में 50,000 रुपये लिए थे। आरोपी राकेश कुमार बेहेरा ने बताया कि उसने आर्थिक तंगी के चलते यह कदम उठाया। कहा कि उसकी 2 शादियां हुईं हैं और चार बच्चे हैं।

विज्ञापन

आरोपी ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि उनका पालन-पोषण करने में दिक्कत हो रही थी। एक परिचित व्यक्ति ने बच्चे के खरीदार का इंतजाम किया। आरोपी ने कबूल करते हुए कहा कि मैंने बच्चे को उसे बेच दिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, जो बच्चा बेचा गया वह दूसरी पत्नी से हुआ था। वह पत्नी आरोपी से अलग रह रहती थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raghav Tiwari

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ