तारिक अनवर को ही कांग्रेस ने दोबारा क्यों दिया टिकट? कटियार लोकसभा सीट का समझें पूरा समीकरण

Katihar Lok Sabha Seat: कटियार लोकसभा सीट के अंतर्गत कुल 6 विधानसभा सीट आती हैं। इस सीट पर सबसे ज्यादा 41 फीसदी मुस्लिम वोट बैंक है। 2019 के लोकसभा चुनाव में यहां से जेडीयू के दुलाल चंद्र गोस्वामी ने जीत दर्ज की थी।

Tariq Anwar, Congress, lok sabha election 2024

Katihar Lok Sabha Seat: लोकसभा चुनाव 2024 की सियासी बिसात बिछ चुकी है। देशभर में 19 अप्रैल को पहले चरण का मतदान है। इससे पहले कांग्रेस ने बिहार के सीमांचल की हॉट सीट कटियार से एक बार फिर दिग्गज नेता तारिक अनवर को अपना उम्मीदवार बनाया है। बता दें कि तारिक कांग्रेस में रहे या एनसीपी पार्टी में वे लगातार इस सीट से लोकसभा चुनाव लड़ते आए हैं।

विज्ञापन

तारिक अनवर का रहा है दबदबा

2019 में तारिक इस सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार थे जबकि 2009, 2014 उन्होंने एनसीपी की टिकट पर यहां से चुनाव लड़ा था। 2019 के लोकसभा चुनाव में कटियार से जेडीयू से दुलाल चंद्र गोस्वामी ने जीत दर्ज की थी। वहीं, 2014 में यहां से तारिक अनवर जीते थे। बता दें इससे पहले भी तारिक अनवर ने साल 1980 और 1984 में भी कटियार लोकसभा सीट से कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ा था और जीत दर्ज कर लोकसभा पहुंचे थे।

विज्ञापन

लोकसभा के अंर्तगत 6 विधानसभा सीट

इस लोकसभा सीट के अंतर्गत कुल 6 विधानसभा सीट आती हैं। जिसमें से दो सीट भाजपा के पास है, दो सीट कांग्रेस और एक-एक सीट पर जेडीयू और भाकपा पार्टी के विधायक हैं। 2019 लोकसभा चुनाव के नतीजों पर नजर डालें तो जेडीयू के दुलाल चंद्र गोस्वामी ने तारिक अनवर को 57203 वोटों से हराया था। दुलाल चंद्र को 559423 और तारिक अनवर को 502220 वोट मिले थे।

विज्ञापन

सीट का समीकरण

जानकारी के अनुसार इस सीट पर सबसे ज्यादा 41 फीसदी मुस्लिम वोटर हैं, जो यहां निर्णायक वोट बैंक है। इसी सीट पर कुल 18 फीसदी पिछड़ा और अत्यंत पिछड़ा वर्ग के वोट हैं। इसके अलावा यहां 11 फीसदी यादव वोट हैं। कांग्रेस के तारिक अनवर के अलावा इस सीट पर जेडीयू से भी फिर से दुलाल चंद्र गोस्वामी पर भरोसा जताया है, वह यहां से पार्टी के जीते हुए सांसद हैं। बता दें बिहार में जेडीयू एनडीए के साथ चुनाव मैदान में है। वहीं, कांग्रेस और राजद इंडिया गठबंधन के तहत चुनाव लड़ रह रही हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ