ब्रह्मपुत्र का सीना चीरकर निकलेगी देश की पहली रोड-कम-रेल सुरंग, 6 घंटे का सफर अब सिर्फ 20 मिनट में

सरकार का कहना है कि यह परियोजना उत्तर-पूर्व को देश के विकास की मुख्यधारा से और अधिक मजबूती से जोड़ने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी.

Tunnel

पूरे प्रोजेक्ट की लंबाई 34 किलोमीटर होगी. (AI Image)

केंद्र सरकार ने उत्तर-पूर्व के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक ऐतिहासिक फैसला लिया है. प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में असम में ब्रह्मपुत्र नदी के नीचे गोहपुर और नुमालीगढ़ के बीच ट्विन ट्यूब अंडरवाटर सुरंग के निर्माण को मंजूरी दे दी गई.

विज्ञापन

यह सुरंग असम के बिस्वनाथ और गोलाघाट जिलों को जोड़ेगी और ‘एक्ट ईस्ट पॉलिसी’ को मजबूती देने की दिशा में अहम कदम मानी जा रही है. 15.8 किलोमीटर लंबी यह चार-लेन अंडरवाटर सुरंग देश की पहली ट्विन ट्यूब रोड-कम-रेल परियोजना होगी, जिसमें दो समानांतर टनल बनाई जाएंगी.

विज्ञापन

पूरे प्रोजेक्ट की लंबाई 34 किलोमीटर होगी और इसकी अनुमानित लागत 18,662 करोड़ रुपये तय की गई है. निर्माण कार्य पांच वर्षों में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है.

सरकार के मुताबिक, इस परियोजना के पूरा होने के बाद गोहपुर और नुमालीगढ़ के बीच दूरी 240 किलोमीटर से घटकर मात्र 34 किलोमीटर रह जाएगी. यात्रा समय 6 घंटे से कम होकर करीब 20 मिनट हो जाएगा.

विज्ञापन

परियोजना से असम और अरुणाचल प्रदेश के बीच हाई-स्पीड कनेक्टिविटी को बढ़ावा मिलेगा. साथ ही पर्यटन, सीमावर्ती कनेक्टिविटी और अंतरराष्ट्रीय व्यापार को भी मजबूती मिलेगी. निर्माण के दौरान करीब 80 लाख मानव-दिवस रोजगार सृजित होने का अनुमान है.

सरकार का कहना है कि यह परियोजना उत्तर-पूर्व को देश के विकास की मुख्यधारा से और अधिक मजबूती से जोड़ने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ