देश में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम हुई है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए चार ऐसे युवकों को गिरफ्तार किया है, जो देश में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने की तैयारी कर रहे थे। ये आरोपी अलग-अलग राज्यों महाराष्ट्र, ओडिशा और बिहार से पकड़े गए हैं।
पुलिस के मुताबिक, ये सभी युवक कट्टरपंथी सोच से प्रभावित थे और नफरत करने के मकसद से काम कर रहे थे। ये लोग गजवा-ए-हिंद जैसे खतरनाक विचारों को बढ़ावा दे रहे थे और इसके लिए दूसरों को भी उकसा रहे थे। गिरफ्तार लोगों में मो. हमाद (19), शेख इमरान (22), मो. सोहिल (23) और मोसैब अहमद (32) शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: दिल्ली में ड्रग सिंडिकेट की लेडी डॉन गिरफ्तार, 50 हजार का था इनाम
जांच में सामने आया है कि ये आरोपी सोशल मीडिया के गुप्त (क्लोज्ड) ग्रुप्स में जुड़े हुए थे, जहां आतंकी विचारधारा, जिहाद और हथियारों की बात होती थी। इन ग्रुप्स के जरिए ये लोग नए लोगों को जोड़ने और उन्हें भड़काने का काम कर रहे थे। इनमें से दो आरोपी मिलकर एक रिमोट कंट्रोल IED (बम) बनाने की तैयारी कर रहे थे। इसके लिए जरूरी सामान जैसे बॉल बेयरिंग, कील, खिलौना कार आदि जुटाए जा चुके थे।
लाल किला और इंडिया गेट कर चुके हैं रेकी
जांच में यह भी पता चला कि एक आरोपी ने दिसंबर 2025 में दिल्ली आकर लाल किला और इंडिया गेट जैसी महत्वपूर्ण जगहों की रेकी की थी। उसने सोशल मीडिया पर लाल किले की फोटो के साथ आपत्तिजनक पोस्ट भी शेयर की थी, ताकि लोगों को भड़काया जा सके।
सोशल मीडिया से जुटा रहे थे क्राउड फंडिंग
गिरफ्तार युवकों में से एक सोशल मीडिया के जरिए पैसे (क्राउड फंडिंग) जुटा रहा था, जबकि दूसरा हथियार चलाने और ट्रेनिंग दिलाने का वादा कर रहा था। इसके लिए लोगों से पैसे भी मांगे जा रहे थे।
यह भी पढ़ें: विदेश भेजने के नाम पर ठगी: दिल्ली पुलिस ने किया बड़े गिरोह का भंडाफोड़
क्या है इनका बैकग्राउंड?
चारों आरोपी साधारण परिवारों से आते हैं और ज्यादातर 10वीं तक पढ़े हुए हैं। कोई मैकेनिक है, कोई सिक्योरिटी गार्ड, तो कोई प्लंबर का काम करता है। लेकिन सोशल मीडिया और कट्टरपंथी भाषणों के प्रभाव में आकर ये गलत रास्ते पर चल पड़े।
मिला IED बनाने का सामान
स्पेशल सेल ने इन सभी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इनके पास से IED बनाने का सामान और मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं, जिनकी जांच जारी है।
संबंधित खबरें
स्मिथ मच्छार की बहादुरी ने दिलाई इंडियन नैनी की याद, 9/11 हमले में बचाई थी 2 साल के इजरायली बच्चे की जान
25 mins agoCEC ज्ञानेश कुमार और SIR विवाद के बीच मुख्य चुनाव अधिकारी ने मांगी VRS, बोले-निजी फैसला
1 hr agoपेंडिंग हैं चालान तो न बनेगा PUC और न रिन्यू होगा ड्राइविंग लाइसेंस, सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश; ब्लैकलिस्ट होंगी गाड़ियां
4 hrs agoबचपन में कैसे थे कैप्टन स्मित मच्छार, दोस्त ने याद किए पुराने दिन; पड़ोसियों ने बताए परिवार के हाल
4 hrs ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
5 hrs agoफॉर्म-6 में चेंज का आदेश किसने दिया? राहुल गांधी ने चुनाव आयोग से पूछा सवाल
5 hrs ago'INDIA' महाबैठक में सोनिया गांधी की एंट्री ने क्यों चौंकाया? हॉल में कैसे मची अफरातफरी
6 hrs agoCBSE Datesheet 2027: 10वीं, 12वीं के टाइम टेबल को लेकर आया अपडेट, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
6 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सऊदी से एयरलिफ्ट हुए कैप्टन स्मित मच्छार, अब अबू धाबी में होगा बेहतर इलाज
9 hrs ago'प्रधानमंत्री सामाजिक न्याय और समानता के खिलाफ', राहुल गांधी ने PM मोदी पर साधा निशाना
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines