गांधीजी आज के दिन ही दक्षिण अफ्रीका से लौटे थे भारत, आजादी की लड़ाई में फूंकी थी नई जान

9 जनवरी को गांधीजी 21 साल बाद दक्षिण अफ्रीका से भारत लौटे थे. मातृभूमि पर कदम रखते ही उन्होंने आजादी की लड़ाई में नई ऊर्जा भर दी. उनके अनुभव और विचारों ने स्वतंत्रता आंदोलन को नई दिशा और मजबूत आधार दिया.

mahatma gandhi history

आज से 110 साल पहले 9 जनवरी 1915 को मोहनदास करमचंद गांधी 21 साल बाद दक्षिण अफ्रीका से भारत लौटे थे. उस दिन बंबई के अपोलो बंदरगाह पर हजारों कांग्रेस कार्यकर्ता उनका इंतजार कर रहे थे. गांधीजी अपनी पत्नी कस्तूरबा गांधी के साथ जैसे ही जहाज से उतरे, उनका भव्य स्वागत हुआ. 1893 में 24 साल की उम्र में दक्षिण अफ्रीका गए गांधी जब लौटे तो 45 साल के अनुभवी वकील बन चुके थे. कहा जाता है कि वह गांधी बनकर गए थे और महात्मा बनकर लौटे. उस समय देश के करीब 25 करोड लोगों की नजरें उन पर टिकी थीं और सभी को उनसे आजादी की उम्मीद थी.

विज्ञापन

भारत की स्थिति और गांधीजी की भूमिका

गांधीजी ऐसे समय भारत लौटे थे जब देश गंभीर हालात से गुजर रहा था. 1905 में बंगाल का विभाजन हो चुका था और 1911 में राजधानी को कलकत्ता से दिल्ली लाया गया. कांग्रेस पार्टी को बने 30 साल हो चुके थे लेकिन आजादी की लड़ाई में उसकी भूमिका सीमित थी. कुछ नेता अंग्रेजों को उन्हीं की भाषा में जवाब देना चाहते थे तो कुछ अहिंसा के रास्ते की बात कर रहे थे. गांधीजी ने भारत लौटने के दो साल बाद बिहार के चंपारण से सत्याग्रह शुरू किया. इसी आंदोलन ने स्वतंत्रता संग्राम को जन आंदोलन बना दिया और अंग्रेज सरकार को झुकने पर मजबूर किया. गांधीजी की भारत वापसी की याद में हर साल 9 जनवरी को प्रवासी दिवस मनाया जाता है.

विज्ञापन

9 जनवरी की अन्य ऐतिहासिक घटनाएं

9 जनवरी का दिन इतिहास में कई कारणों से खास है. 1982 में आज ही के दिन पहला भारतीय दल अंटार्कटिका पहुंचा था. इस अभियान का नेतृत्व डॉक्टर सैयद जहूर कासिम ने किया था और इसका उद्देश्य वैज्ञानिक शोध था. इसके अलावा 2012 में फुटबॉलर लियोनल मेसी ने लगातार दूसरी बार फीफा बैलन डीओर पुरस्कार जीता. 2002 में माइकल जैक्सन को अमेरिकन म्यूजिक अवार्ड में आर्टिस्ट ऑफ द सेंचुरी चुना गया. 1934 में मशहूर गायक महेंद्र कपूर का जन्म हुआ था जिनकी आवाज ने लाखों दिलों पर राज किया.

विज्ञापन

माइकल जैक्सन से जुड़ी रोचक जानकारी

दुनिया के मशहूर पॉप सिंगर माइकल जैक्सन अपने मून वाक के लिए पहचाने जाते थे. उनका जन्म 29 अगस्त 1958 को अमेरिका के इंडियाना में हुआ था. उनके पिता जोसेफ जैक्सन बैंड मैनेजर थे और परिवार में 9 भाई बहन थे. माइकल जैक्सन के नाम 23 गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज हैं. उन्होंने 13 ग्रैमी और 26 अमेरिकन म्यूजिक अवार्ड जीते. 1983 में उनका एल्बम थ्रिलर रिलीज हुआ जिसने दुनियाभर में करोडों कॉपियां बेचीं. 25 जून 2009 को लॉस एंजिलिस में उनके निधन के बाद उनकी अंतिम यात्रा को करीब 25 करोड लोगों ने देखा.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raja Alam

Raja Alam

राजा आलम वर्तमान में News 24 हिंदी (B.A.G. Network) में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. हिंदी पत्रकारिता में चार वर्षों के अनुभव के साथ नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर बारीकी से लेखन कर रहे हैं. पत्रकारिता की नींव देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU), अलीगढ़ से रखी, जहां से राजा आलम ने पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद, हिंदी लेखन में गहराई को और विस्तार दिया जब राजा ने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से हिंदी साहित्य में एम.ए. की डिग्री प्राप्त की. हर रोज़ कुछ नया सीखना और पाठकों तक सही, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबर पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य रहा है. राजा के लेखन में आपको पत्रकारिता की गंभीरता के साथ-साथ पाठकों से जुड़ने वाली सरल भाषा और कंटेंट की विविधता दोनों मिलेंगे.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ