Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

देश

45 दिनों के भीतर नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरेंगे विमान, सुरक्षा जांच की मिली मंजूरी

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के संचालन की दिशा में एक बड़ा कदम आगे बढ़ गया है। बीसीएएस ने एयरपोर्ट के सुरक्षा इंतजामों की जांच के बाद सिक्योरिटी वैटिंग अप्रूवल दे दिया है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

Author
Edited By : Raghav Tiwari Updated: Mar 6, 2026 11:58

दिल्ली-एनसीआर के लिए बड़ी खबर है। नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को सुरक्षा जांच की मंजूरी मिल गई है। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जल्द ही उड़ानें शुरू हो सकती हैं। नागर विमानन सुरक्षा ब्यूरो यानी (BCAS) ने एयरपोर्ट के सुरक्षा बंदोबस्त को मंजूरी दे दी है। अब अगले हफ्ते तक डीजीसीए से एयरोड्रम लाइसेंस मिलने की उम्मीद है। लाइसेंस मिलने के बाद 45 दिनों के भीतर यहां से कमर्शियल उड़ानें शुरू करनी होंगी।

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के संचालन की दिशा में एक बड़ा कदम आगे बढ़ गया है। बीसीएएस ने एयरपोर्ट के सुरक्षा इंतजामों की जांच के बाद सिक्योरिटी वैटिंग अप्रूवल दे दिया है। यमुना प्राधिकरण यानी यीडा के सीईओ राकेश कुमार सिंह के मुताबिक, यह मंजूरी यात्रियों और एयरपोर्ट सेवाओं की सुरक्षा से जुड़े सभी जरूरी परीक्षण पूरे होने के बाद दी गई है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: जेवर एयरपोर्ट का इंतजार खत्म! अगले महीने PM मोदी करेंगे उद्घाटन, CM योगी का सिंगापुर में

इस मंजूरी के साथ ही अब डीजीसीए से एयरोड्रम लाइसेंस मिलने का रास्ता साफ हो गया है। उम्मीद जताई जा रही है कि अगले हफ्ते तक लाइसेंस जारी किया जा सकता है। लाइसेंस जारी होने के बाद नियमों के मुताबिक 45 दिनों के भीतर यहां से कमर्शियल फ्लाइट्स शुरू करनी होंगी।

---विज्ञापन---

बताया जा रहा है कि सितंबर में एयरपोर्ट का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद से ही यापल और नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड के अधिकारी एयरोड्रम लाइसेंस के लिए लगातार प्रक्रिया पूरी करने में जुटे हुए है। बीसीएएस से मिली इस अहम मंजूरी के बाद अब नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ानें शुरू होने की उम्मीद और तेज हो गई है। माना जा रहा है कि डीजीसीए से लाइसेंस मिलते ही अगले कुछ हफ्तों में यहां से यात्रियों के लिए फ्लाइट ऑपरेशन शुरू हो सकता है।

यह भी पढ़ें: दिल्ली में बनेगी देश की पहली रिंग मेट्रो, मजलिस पार्क से मौजपुर तक लाइन तैयार, 8 मार्च को पीएम मोदी करेंगे उद्धाटन

First published on: Mar 06, 2026 07:49 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.