---विज्ञापन---

देश angle-right

क्रैश हुआ एयरफोर्स का विमान, दोनों पायलट हुए गंभीर घायल, कल रात रडार से टूटा था सुखोई-30 का संपर्क

Indian Airforce Plane Crash: भारतीय वायुसेना का लापता हुआ विमान क्रैश हो गया है, जिसके मलबे की तलाश में सर्च ऑपरेशन जारी है। हादसा असम के जोरहाट में हुआ है और हादसे का शिकार हुआ विमान ट्रेनिंग मिशन पर था।

---विज्ञापन---

Indian Airforce Plane Crash: भारतीय वायुसेना का वह लड़ाकू विमान क्रैश हो गया है, जो बीती रात असम में लापता हो गया था। हादसे में विमान में सवार दोनों पायलट भी शहीद हो गए हैं। ट्रेनिंग मिशन पर निकले सुखोई-30 MKI फाइटर जेट का संपर्क रडार से टूट गया था। सारी रात चले सर्च ऑपरेशन के दौरान पता चला कि प्लेन क्रैश हो गया है। जोरहाट से लगभग 60 किलोमीटर दूर कार्बी आंगलोंग जिले में विमान क्रैश हुआ, जिसका मलबा और पायलटों के शव बरामद हो गए हैं।

भारतीय वायुसेना ने हादसे पर जताया शोक

इंडियन एयरफोर्स ने अपने X हैंडल पर पोस्ट लिखकर हादसे की जानकारी दी। पोस्ट में लिखा गया कि ट्रेनिंग पर निकला Su-30MKI विमान असम के कार्बी आंगलोंग इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हुआ। हादसे में भारतीय वायुसेना ने स्क्वाड्रन लीडर अनुज और फ्लाइट लेफ्टिनेंट पूर्वेश दुरागकर को खो दिया। भारतीय वायुसेना दोनों बलिदान जवानों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करती है। दुख की घड़ी में शोक संतप्त परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है। जल्दी ही पार्थिव शरीर घर पहुंचा दिए जाएंगे।

---विज्ञापन---

पहाड़ी इलाके के ऊपर संपर्क टूट गया था

वायुसेना के अनुसार, सुखोई-30 फाइटर जेट कार्बी आंगलोंग जिले के पहाड़ी इलाके के ऊपर से उड़ान भर रहा था, तभी अचानक ग्राउंड कंट्रोल से संपर्क टूट गया था। वायुसेना के हर युद्धाभ्यास में यह फाइटर विमान अपनी ताकत का प्रदर्शन करता रहता है, लेकिन अगर आंकड़ों पर गौर करें तो पहले भी सुखोई-30एमकेआई विमान हादसे का शिकार हो चुके हैं। अगस्त 2019 में असम के ही तेजपुर के पास रेगुलर ट्रेनिंग मिशन के दौरान सुखोई-30एमकेआई विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ था।

साल 2015 में भी असम के तेजपुर में ही सुखोई-30एमकेआई विमान उड़ान भरने के साथ ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। साल 2015 और साल 2019 में हुए दोनों हादसें में पायलटों को बचा लिया गया था, लेकिन इस बार पायलटों की जान नहीं बचाई जा सकी। ऐसे में असम में ही 3 विमान हादसे होना जांच का विषय हैं।

First published on: Mar 06, 2026 07:28 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के IMC&MT इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। पिछले 12 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के News 24 Hindi डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हैं। यहां खुशबू नेशनल, इंटरनेशनल, लाइव ब्रेकिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, एक्सप्लेनर आदि कवर करती हैं। इससे पहले खुशबू Amar Ujala और Dainik Bhaskar मीडिया हाउस के डिजिटल विंग में काम कर चुकी हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola