एयरफोर्स के क्रैश हुए विमान में 2 पायलट शहीद, कल असम में हादसे में घायल हुए थे दोनों

एयरफोर्स के क्रैश हुए विमान में 2 पायलट शहीद, कल असम में हादसे में घायल हुए थे दोनों

Sukhoi SU-30MKI Fighter Jet

हादसे का शिकार हुआ विमान असम में पहाड़ों के ऊपर क्रैश हो गया था।

Sukhoi Crash in Assam: भारतीय वायुसेना का सुखोई लड़ाकू विमान असम में क्रैश हो गया था। हादसे में पायलट बुरी तरह जख्मी हो गए थे, जिनकी अब मौत हो गई है। बचाव दल ने क्रैश हुए विमान का मलबा और बलिदान जवानों के पार्थिव शरीर बरामद कर लिए हैं। इंडियन एयरफोर्स ने अपने X हैंडल पर पोस्ट लिखकर हादसे की जानकारी दी। हादसे में बलिदान जवानों के बारे में बताया और हादसे पर शोक जताते हुए शोक संतप्त परिवारों से संवेदना जताई।

विज्ञापन

सोशल मीडिया पोस्ट में हादसे की जानकारी

भारतीय वायुसेना ने पोस्ट में लिखा कि Su-30MKI फाइटर जेट ट्रेनिंग मिशन पर निकला था, जो असम में क्रैश होकर गिर गया। कार्बी आंगलोंग इलाके में पहाड़ी के ऊपर संपर्क टूटने पर विमान लापता हुआ था, जिसका मलबा मिल गया है। हादसे में भारतीय वायुसेना ने स्क्वाड्रन लीडर अनुज और फ्लाइट लेफ्टिनेंट पूर्वेश दुरागकर को खो दिया। भारतीय वायुसेना दोनों बलिदान जवानों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करती है। दुख की घड़ी में शोक संतप्त परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है। दोनों जवानों का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।

विज्ञापन

गांववालों की मदद से हादसास्थल पर पहुंचे

वायुसेना के अनुसार, ट्रेनिंग पर निकले विमान ने गुरुवार शाम को जोरहाद एयरबेस से उड़ान भरी थी, लेकिन रात करीब 7:42 बजे पहाड़ी के ऊपर कंट्रोल रूम से विमान का संपर्क टूट गया। इसके बाद विमान से कॉन्टैक्ट नहीं हुआ। वायुसेना के बचाव दल ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया तो पता चला कि पता चला कि विमान क्रैश हो गया है। शुक्रवार को अलसुबह वायु सेना की सर्च और रेस्क्यू टीम, सिविल और पुलिस प्रशासन के साथ गांववालों की मदद से हादसास्थल पर पहुंची।

लोगों ने धमाका सुना, आग की लपटें देखीं

गांववालों ने बताया कि उन्होंने पहाड़ी के ऊपर जोरदार धमाके की आवाज सुनी और आग की लपटें उठती देखीं। थोड़ी देर बार न्यूज से पता चला कि विमान लापता हुआ है। जहां आग की लपटें और काला धुंआ देखा, वह जगह बस्ती से काफी दूर है। पुलिस को मामले की जानकारी दी। फिर कुछ लोग आए, जिन्होंने कहा कि पहाड़ी तक जाना है, रास्ता बता दो।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ