Farooq Abdullah: नेशनल कांफ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला ने सोमवार को आरोप लगाया कि जम्मू-कश्मीर में टार्गेट किलिंग की घटनाएं तब तक नहीं रुकने वाली हैं कि जब तक न्याय नहीं मिल जाता। नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता ने कहा कि पहले भाजपा ने कहा था कि ऐसी हत्याएं अनुच्छेद 370 के कारण हो रही हैं, लेकिन अब इसे निरस्त कर दिया गया है, तो ऐसी हत्याएं क्यों नहीं रुकी हैं? कौन जिम्मेदार है?
अभी पढ़ें – PM मोदी ने ‘वन नेशन, वन फर्टिलाइजर स्कीम’ का किया शुभारंभ, बोले- किसानों का होगा कायाकल्प
बता दें कि शनिवार को कश्मीरी पंडित पूरन कृष्ण भट्ट की शोपियां में आतंकियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। गोलीबारी के बाद भट्ट को अस्पताल ले जाया गया था जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया था।
भारतीय जनता पार्टी (BJP) जम्मू-कश्मीर के प्रमुख रविंदर रैना ने शनिवार को कश्मीरी पंडित की हत्या की निंदा की और कहा कि साजिश रचने वालों को धूल चटा दी जाएगी।
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान और आतंकियों की सारी साजिशें नाकाम हो जाएंगी। एक कश्मीरी पंडित को निशाना बनाने की साजिश करने वालों को इसका खामियाजा भुगतना होगा। सेना और पुलिस ने चेक नाके लगाए हैं, साजिश करने वाले आतंकवादी धूल में मिल जाएंगे।
आतंकी संगठन ने ली हत्या की जिम्मेदारी
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कहा कि आतंकवादी संगठन ‘कश्मीर स्वतंत्रता सेनानियों’ ने शोपियां जिले में कश्मीरी पंडित की हत्या की जिम्मेदारी ली है। उप महानिरीक्षक (डीआईजी) सुजीत कुमार ने कहा कि कश्मीरी पंडित पूरन भट्ट की हत्या कर दी गई है। हम मामले में जांच कर रहे हैं। केएफएफ (कश्मीर-स्वतंत्रता सेनानियों) ने इसकी जिम्मेदारी ली है।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जवानों के साथ मनाया दिवाली का जश्न
4 hrs agoआज का 'लक्ष्मी' मंत्र: चमके बाजार, EMI का मायाजाल और युवाओं का वित्तीय संकट
7 hrs agoकेरल को 'जंतर-मंतर' बनाने CJP के प्रोटेस्ट में पहुंचे अभिजीत दीपके
8 hrs ago'इस बार भी वीर जवानों के साथ...', दिवाली पर PM मोदी का संदेश
10 hrs ago'इंदिरा पर दबाव था , सिर्फ संजय नहीं जिम्मेदार', इमरजेंसी पर बोलीं सोनिया
12 hrs agoक्या है क्राइम-अपराध में अंतर? बिहार CM ने विवादित बयान देकर छेड़ी बहस
12 hrs agoअमेरिका की उस जमीन पर बस रहे हजारों भारतीय, जहां कभी हुआ था नरसंहार
14 hrs agoफारूक-उमर अब्दुल्ला ने नाराज विधायकों को मनाया, कैबिनेट बदलाव पर क्या हुआ?
15 hrs ago'BJP-RSS से कांग्रेस का समझौता...', पढ़ें सोनिया गांधी का बड़ा बयान
16 hrs agoगैंगस्टर हैरी बॉक्सर अमेरिका में गिरफ्तार; रोहित शेट्टी के घर कराई फायरिंग
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines