India–Ethiopia bilateral ties: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जॉर्डन का दौरा पूरा करने के बाद इथियोपिया पहुंच गए हैं. राजधानी अदीस अबाबा के एयरपोर्ट पर इथियोपिया के PM अबी अहमद अली ने गले लगाकर कर PM का स्वागत किया. इस दौरान अहमद अली खुद कार चलाकर पीएम मोदी को होटल ले गए. उन्होंने रास्ते में मोदी को साइंस म्यूजियम और मैत्री पार्क भी दिखाया.
होटल पहुंचने पर प्रवासी भारतीयों ने पीएम का स्वागत किया. पीएम ने प्रवासी भारतीयों से मुलाकात की. इस दौरान एक बच्ची ने सांस्कृतिक नृत्य भी किया. इसके बाद दोनों नेताओं ने अनौपचारिक बातचीत की.
बता दें कि यह PM मोदी का पहला इथियोपिया का दौरा है. वे वहां 2 दिन के राजकीय दौरे पर गए हैं. इस दौरान दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों, सहयोग और आपसी हितों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है.
PM अली ने अनौपचारिक बातचीत के दौरान अपने भारतीय समकक्ष को इथियोपियाई कॉफी की किस्मों के बारे में भी जानकारी दी. न्यूज एजेंसी PTI के अनुसार, नोबेल शांति पुरस्कार विजेता इथियोपियाई PM का खास व्यवहार मोदी के लिए बेहद सम्मानजनक था.
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, ‘भारत-इथियोपिया के सदियों पुराने संबंधों का जश्न! प्रधानमंत्री @narendramodi इथियोपिया की अपनी पहली द्विपक्षीय यात्रा पर अदीस अबाबा पहुंचे. PM @AbiyAhmedAli एयरपोर्ट पर खुद उन्हें लेने आए. प्रधानमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया गया.’
इसके अलावा पीएम मोदी ने अदीस अबाबा एयरपोर्ट पर, प्रधानमंत्री अबी अहमद अली के साथ एक पारंपरिक कॉफी सेरेमनी में भी हिस्सा लिया. इस सेरेमनी में इथियोपिया की समृद्ध विरासत को खूबसूरती से दिखाया गया.
उन्होंने कहा, ‘इथियोपिया ग्लोबल साउथ में भारत का एक अहम पार्टनर है और ब्रिक्स का एक साथी सदस्य भी है.’ PM मोदी अपने काउंटरपार्ट के साथ भारत-इथियोपिया के आपसी रिश्तों के सभी पहलुओं पर बातचीत करेंगे.
भारत से उनके जाने से पहले विदेश मंत्रालय की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया, ‘ग्लोबल साउथ में पार्टनर के तौर पर, यह दौरा दोस्ती और आपसी सहयोग के करीबी रिश्तों को आगे बढ़ाने के लिए दोनों देशों के साझा कमिटमेंट को दोहराएगा.’
संबंधित खबरें
दीपके को डिटेन करने क्यों भेजी महिला पुलिस अधिकारी? क्या थी रणनीति
1 hr agoCJP प्रदर्शन के बीच अभिजीत दीपके की दादी का निधन, क्या मुंबई जाएंगे वापस?
1 hr agoकेरल में तेज हवा से उड़ी स्कूल की छत, तीन कारें क्षतिग्रस्त
1 hr ago'देखो वो आ रहे है...', हिरासत से पहले दीपके ने प्लेन में बनाया वीडियो
2 hrs ago'झूठ फैलाना बंद करो', कश्मीर के मुद्दे पर भारत ने UN में PAK को फिर लताड़ा
2 hrs agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस की वर्दी पर लगे ये छोटे कैमरे क्या हैं?
2 hrs agoCJP प्रदर्शनकारियों को कैसे रोक रही दिल्ली पुलिस? देखें वीडियो
2 hrs ago3000 में अनलिमिटेड टोल क्रॉसिंग! जानें कैसे मिलेगा FASTag का स्पेशल पास
2 hrs agoCJP प्रोटेस्ट से पहले ECI का फैसला, वोटर लिस्ट से नाम डिलीट का प्रॉसेस सख्त
3 hrs ago'मैं अरेस्ट होने ही आया हूं...', देखें कैसे प्लेन में डिटेन किए गए दीपके
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines