Election Commission: नई दिल्ली स्थित भारतीय अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र एवं निर्वाचन प्रबंधन संस्थान में चल रहा चुनाव आयोग का दो दिवसीय सम्मेलन गुरुवार को संपन्न हो गया. सम्मेलन में देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में राष्ट्रव्यापी मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी (SIR) की तैयारियां शुरू हो गई हैं. सम्मेलन की अध्यक्षता मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने की. इस दौरान चुनाव आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू और डॉ. विवेक जोशी उपस्थित रहे.
SIR की तैयारियों पर दिए निर्देश
सम्मेलन के दौरान आयोग ने मुख्य कार्यकारी अधिकारियों को अपने-अपने राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की तैयारियों को अंतिम रूप देने का निर्देश दिया. आयोग के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा एसआईआर प्रक्रिया पर प्रस्तुतीकरण के बाद, मुख्य कार्यकारी अधिकारियों द्वारा पूछे गए प्रश्नों का भी समाधान किया गया. इसके अलावा आयोग ने राज्य और केंद्र शासित प्रदेश में पिछले एसआईआर के अनुसार मतदाताओं को वर्तमान मतदाताओं के साथ मिलान करने के लिए सीईओ को पहले जारी किए गए निर्देशों पर हुई प्रगति का भी आकलन किया.
10 सितंबर को हुआ था पहला सम्मेलन
निर्वाचन आयोग ने असम, तमिलनाडु, पुदुचेरी, केरल और पश्चिम बंगाल जैसे चुनावी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य चुनाव अधिकारियों के साथ बातचीत की. इससे पहले 10 सितंबर, 2025 को सम्मेलन आयोजित किया गया था. जिसमें सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने अंतिम पूर्ण एसआईआर के अनुसार अपने-अपने राज्यों में मतदाताओं की संख्या, अंतिम एसआईआर की अर्हता तिथि और मतदाता सूची पर विस्तृत प्रस्तुतियां दी थीं.
यह भी पढ़ें- ’96 लाख फर्जी वोटर्स जोड़े गए…’, महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनाव से पहले राज ठाकरे ने उठाए सवाल
संबंधित खबरें
क्या प्रोटेस्ट में शामिल हो सकते हैं दीपके, सौरभ और रांका? जान लें नियम
42 mins ago'ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार...', CJP ने केंद्र पर लगाए आरोप
1 hr agoमेट्रो, हाईवे और रेलवे… PM मोदी ने तमिलनाडु को दी 13,000 करोड़ की सौगात
1 hr agoहिंदू रक्षा दल के 4 सदस्य गिरफ्तार, CJP प्रोटेस्ट में मारपीट का आरोप
1 hr ago'सोते हुए उठाया, किडनैप किया गया', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का वीडियो
4 hrs ago'न बैरिकेडिंग न इंटरनेट बंद कर सकते', दिल्ली पुलिस को SC का बड़ा आदेश
4 hrs agoCJP प्रदर्शनकारियों के खिलाफ एक्शन, दिल्ली पुलिस ने की हैं 20 से ज्यादा FIR
5 hrs agoदिल्ली में CJP प्रदर्शन की वजह से दुकानदारों को कितना हो रहा नुकसान?
6 hrs agoकिन शर्तों पर रिहा हुए अभिजीत, सौरव, आशुतोष? मजिस्ट्रेट के छोड़ने के आदेश
7 hrs agoकहां हैं अभिजीत दीपके, सौरव दास, आशुतोष रांका? CJP-अरविंद केजरीवाल का सवाल
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines