SIR को लेकर ECI का बड़ा फैसला, बढ़ाई गई केरल में वोटर लिस्ट रिवीजन की तारीख

Kerala SIR Date Extends: देश के 12 राज्यों में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) चल रहा है, लेकिन केरल और पश्चिम बंगाल में इसका विरोध हुआ. अब चुनाव आयोग ने केरल में वोटर लिस्ट रिवीजन की तारीख बढ़ा दी है, क्योंकि केरल में स्थानीय निकाय चुनाव होने हैं, जिसकी तारीखों का ऐलान भी हो चुका है.

Election Commission | Kerala SIR | Voter List

चुनाव आयोग देश के 12 राज्यों में SIR करा रहा है.

विज्ञापन

Kerala SIR Update: भारतीय चुनाव आयोग (ECI) ने केरल में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर बड़ा फैसला लिया है. दरअसल, केरल में वोटर लिस्ट रिवीजन की तारीख बढ़ा दी गई है. अब केरल की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट 23 दिसंबर को जारी की जाएगी, जबकि पहले यह 16 दिसंबर को जारी होनी थी. वहीं फाइनल वोटर लिस्ट अब 21 फरवरी 2026 को प्रकाशित होगी, जबकि पहले इसे 14 फरवरी को प्रकाशित किया जाना था.

इसलिए बढ़ाई गई रिवीजन की तारीख

बता दें कि केरल SIR की तारीख में संशोधन स्थानीय निकाय चुनाव के कारण किया गया है. वहीं चुनाव आयोग ने भी तारीख एक हफ्ता आगे बढ़ाने का फैसला ऐसे ही नहीं ले लिया, बल्कि सुप्रीम कोर्ट की परमिशन मिलने के बाद लिया. केरल में 9 और 11 दिसंबर को 2 चरणों में स्थानीय निकाय चुनाव होंगे. क्योंकि लोग चुनाव में व्यस्त होंगे और प्रचार भी किया जाना है तो वोटर लिस्ट रिवीजन के लिए लोगों का उपलब्ध होना मुश्किल है.

विज्ञापन

BLO की मौतों पर संज्ञान और निर्देश

SIR प्रक्रिया के दौरान BLO की मौत होने के मामलों पर सुप्रीम कोर्ट ने संज्ञान लिया और राज्यों को बड़ा निर्देश दिया है. CJI सूर्यकांत ने SIR को वैध करार दिया है और राज्यों से कहा है कि BLO पर वोटर लिस्ट रिवीजन का ज्यादा दबाव न डाला जाए. अगर स्टाफ की कमी है तो अतिरिक्त स्टाफ नियुक्त किया जाए. अगर राज्य सरकारें राहत नहीं देती हैं तो BLO कोर्ट के सामने अपनी समस्या रख सकते हैं. अगर BLO किसी कारण से SIR का काम करने में सक्षम नहीं है तो उसकी जगह दूसरे को जिम्मेदारी सौंपी जाए, लेकिन उसे मजबूर न किया जाए.

इन 12 राज्यों मे कराया जा रहा SIR

बता दें कि भारतीय चुनाव आयोग (ECI) देश के 9 राज्यों उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गोवा, गुजरात, केरल, तमिलनाडु, बंगाल शामिल में और 3 केंद्र शासित प्रदेशों अंडमान निकोबार द्वीप, लक्षद्वीप, पुडुचेरी में वोटर लिस्ट अपडेशन के लिए विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) करा रहा है. 27 अक्टूबर को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने इसका ऐलान किया था. 4 नवंबर से प्रक्रिया शुरू हुई थी, जो पूरा दिसंबर चलेगी. दिसंबर के आखिर में ड्राफ्ट वोटर लिस्ट आएगी और फरवरी में फाइनल वोटर लिस्ट जारी होगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ