हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

बंगाल की फाल्टा सीट के सभी बूथों पर 21 मई को दोबारा होगी वोटिंग, गड़बड़ी की शिकायत के बाद EC का ऐलान

29 अप्रैल को दूसरे चरण के दौरान इस सीट पर हुई मतदान में गड़बड़ी की शिकायत मिली थी. इसके बाद चुनाव आयोग ने सभी 285 पोलिंग बूथों पर दोबारा से मतदान करवाने का ऐलान किया है.

विज्ञापन

चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल की फाल्टा विधानसभा सीट पर दोबारा से वोटिंग करवाने का फैसला किया है. 29 अप्रैल को दूसरे चरण के दौरान इस सीट पर हुई मतदान में गड़बड़ी की शिकायत मिली थी. इसके बाद चुनाव आयोग ने सभी 285 पोलिंग बूथों पर दोबारा से मतदान करवाने का ऐलान किया है. यहां 21 मई 2026 को वोटिंग और 24 मई को वोटों की गिनती होगी.

फाल्टा विधानसभा क्षेत्र पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में आता है.

बता दें, पूरे फल्टा निर्वाचन क्षेत्र में दोबारा मतदान की मांग भाजपा ने तब उठाई थी, जब यह आरोप लगाया गया कि कुछ बूथों पर भाजपा उम्मीदवार के नाम और फोटो के बगल में मौजूद ईवीएम के बटन सफेद टेप से ढके हुए थे.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : Assembly Election Results 2026: आने वाले हैं 5 राज्यों के नतीजे, जानिए कब और कहां देख सकेंगे LIVE रिजल्ट?

इसके अलावा, भारत निर्वाचन आयोग ने शनिवार को पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले की डायमंड हार्बर जिला पुलिस को निर्देश दिया कि वे फाल्टा विधानसभा क्षेत्र से तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार जहांगीर खान के करीबी सहयोगियों के खिलाफ तुरंत एफआईआर दर्ज करें. ग्रामीणों ने इन सहयोगियों पर आरोप लगाया है कि उन्होंने भाजपा को वोट देने पर उन्हें और उनके परिवार के सदस्यों को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी है.

विज्ञापन

आज 15 बूथों पर हुई वोटिंग

पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले की दो विधानसभा सीटों के 15 मतदान केंद्रों पर शनिवार को दोबारा से वोटिंग हुई. शाम 5 बजे तक 15 बूथों पर औसत मतदान प्रतिशत 86.90 दर्ज किया गया. मगराहाट (पश्चिम) विधानसभा क्षेत्र के 11 मतदान केंद्रों पर मतदान प्रतिशत 86.11 रहा, जबकि डायमंड हार्बर विधानसभा क्षेत्र के 4 बूथों पर यह आंकड़ा 87.60 प्रतिशत दर्ज किया गया. अंतिम मतदान प्रतिशत का आधिकारिक आंकड़ा शनिवार देर रात या रविवार सुबह जारी किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें : बंगाल चुनाव के चौंकाएंगे परिणाम, कालीघाट से लीक हुई TMC की ‘सीक्रेट रिपोर्ट’ ने उड़ाए होश!

विज्ञापन

मगराहाट (पश्चिम) के बूथ संख्या 46, 126, 127, 128, 142, 214, 215, 216, 230, 231 और 232 पर पुनर्मतदान हुआ है. वहीं , डायमंड हार्बर सीट के बूथ संख्या 117, 179, 194 और 243 पर भी दोबारा मतदान कराया गया.

बता दें, इस बार पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दो चरणों में 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को रिकॉर्ड मतदान हुआ था. दोनों चरणों में औसत मतदान प्रतिशत 93 फीसदी तक पहुंच गया, जो आजादी के बाद राज्य में सबसे अधिक बताया जा रहा है. देशभर में सबसे ज्यादा मतदान का पिछला रिकॉर्ड त्रिपुरा के नाम है, जहां 2013 विधानसभा चुनाव में 91.82 फीसदी मतदान हुआ था.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola