Earthquake in Jammu Kashmir: भारी बर्फबारी, भयंकर ठंड और जीरो तापमान के बीच भूकंप के झटकों से जम्मू-कश्मीर की धरती कांप गई. आज 2 फरवरी 2026 दिन सोमवार को अलसुबह जम्मू-कश्मीर में भूकंप आया, जिसके झटकों की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.6 मापी गई. भूकंप का केंद्री बारामूला में मिला और घाटी में एपिसेंटर होने से भूकंप के झटके जोरदार तरीके से लगे, जिस वजह से लोगों में दहशत फैल गई.
EQ of M: 4.7, On: 02/02/2026 05:35:54 IST, Lat: 34.14 N, Long: 74.41 E, Depth: 10 Km, Location: Baramulla, Jammu & Kashmir.
For more information Download the BhooKamp App https://t.co/5gCOtjdtw0 @DrJitendraSingh @OfficeOfDrJS @Ravi_MoES @Dr_Mishra1966 @ndmaindia pic.twitter.com/hLBLkAf2DS---विज्ञापन---— National Center for Seismology (@NCS_Earthquake) February 2, 2026
भयंकर ठंड के बीच भूकंप आने से डरे लोग
लोगों का कहना है कि पिछले कई दिन से जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी हो रही है और कड़ाके की हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही है. कई शहरों का तापमान जीरो डिग्री से नीचे है, इसलिए लोग घरों के अंदर रजाइयों में दुबकने को मजबूर हैं. ठंड ने पहले ही हाल बेहाल किया हुआ है, ऊपर से आज सुबह अचानक सब कुछ हिलने लगा तो भूकंप आने का पता चला. आधी नींद में बच्चों और बुजुर्गों को लेकर कड़ाके की ठंड से घरों से बाहर निकलना पड़ा.
10 किलोमीटर की गहराई में मिला है केंद्र
बता दें कि भूकंप अलसुबह करीब 5 बजकर 35 मिनट पर आया. भूकंप का केंद्र बारामूला जिले के हंजीवेरा में धरती के नीचे 10 किलोमीटर की गहराई में मिला. हालांकि भूकंप से अब तक किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन लोग डरे हुए हैं और कई घंटे उन्होंने खुले आसमान के नीचे ही बिताए. प्रदेश सरकार की ओर से लोगों से अपील की गई है कि वे अपने घरों के अंदर रहें, कोई खतरा हुआ तो अलर्ट किया जाएगा.
यह भी पढ़ें: इंडोनेशिया में आया 6.5 तीव्रता का जोरदार भूकंप, दहशत में लोग; सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
बांग्लादेश में भी लगे थे भूकंप के झटके
बता दें कि बीते दिन बांग्लादेश में भूकंप आया था और अलसुबह करीब 1 बजे झटके महसूस हुए थे. हालांकि भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3 मापी गई थी, लेकिन लोगों ने भूकंप से कंपन जरूर महसूस किया था. इस भूकंप का केंद्र धरती के नीचे 20 किलोमीटर की गहराई में मिला था. इससे पहले गत बुधवार को फिलीपींस के मिंडानाओ द्वीप पर जबरदस्त भूकंप आया था, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6 मापी गई थी और लोग डर गए थे.










