आंध्रप्रदेश में भूकंप के झटके, सहमे लोग घरों से बाहर निकले

आंध्रप्रदेश में शनिवार शाम को भूकंप के झटके महसूस किए गए है। भूकंप की तीव्रता और केंद्र को लेकर फिलहाल जानकारी सामने नही आई है।

Earthquake

Earthquake

विज्ञापन

Earthquake in Andhra Pradesh: आंध्रप्रदेश में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। इसके बाद लोग डर के कारण घरों से बाहर निकल आए भूकंप के ये झटके प्रकाशम जिले के मुंडलामुरु और तल्लूर मंडल के कई गांवों में महसूस किए गए। झटकों के बाद अफरा-तफरी मच गई।

झटकों के बाद सहमे लोग घरों से बाहर निकल आए। इसके अलावा मुंडलामुरु में स्थित स्कूल में भी छात्र झटकों के बाद खुले मैदान में चले गए। वहीं सरकारी कार्यालयों से कर्मचारी डर केे कारण सारा कामकाज छोड़कर बाहर आ गए। बता दें कि इस महीने की 4 तारीख को भी तेलंगाना समेत आंध्रप्रदेश के कई जगहों पर भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। इस भूकंप का केंद्र मुलुगु जिले के मेदाराम के पास था। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.0 दर्ज की गई। इस भूकंप का प्रभाव वारंगल समेत कई जिलों तक था।

विज्ञापन

  खबर अपडेट हो रही है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ