---विज्ञापन---

देश angle-right

Domestic Passenger Traffic: DGCA ने जारी किए ताजा आंकड़े, देश में घरेलू यात्रियों की संख्या 52% बढ़ी

Domestic Passenger Traffic: DGCA (नागरिक उड्डयन महानिदेशालय) ने सोमवार को देश में घरेलू यात्री संख्या के ताजे आंकड़े जारी किए हैं। इन आंकड़ों के मुताबिक भारत में घरेलू यात्रियों की संख्या कुल करीब 52 फीसदी की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। Passengers carried by domestic airlines during January- November 2022 were 1105.10 lakhs as against […]

---खबर नीचे जारी है---

Domestic Passenger Traffic: DGCA (नागरिक उड्डयन महानिदेशालय) ने सोमवार को देश में घरेलू यात्री संख्या के ताजे आंकड़े जारी किए हैं। इन आंकड़ों के मुताबिक भारत में घरेलू यात्रियों की संख्या कुल करीब 52 फीसदी की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है।

DGCA के आंकड़ों के मुताबिक जनवरी से नवंबर 2022 में देश में कुल 1105.10 लाख लोगों ने घरेलू हवाई यात्रा की। वहीं, पिछले साल इस अवधि में कुल करीब 726.11 लाख लोगों ने हवाई यात्रा की है। हर माह घरेलू यात्रियों की संख्या में कुल करीब 11.06 फीसदी का इजाफा हुआ।

---खबर नीचे जारी है---

और पढ़िए –  Parliament Winter Session: चीन मुद्दे पर चर्चा के लिए कांग्रेस सांसद ने राज्यसभा में दिया निलंबन नोटिस

भारत 48वें स्थान पर पहुंच गया

इससे पहले डीजीसीए ने बताया था कि अंतर्राष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठन द्वारा वैश्विक विमानन सुरक्षा रैंकिंग में भारत 48वें स्थान पर पहुंच गया है। जबकि चार साल पहले हम 102वें स्थान पर थे। इस रैंकिंग में सिंगापुर शीर्ष पर है। दूसरे स्थान पर यूएई और तीसरे पर दक्षिण कोरिया है।

---खबर नीचे जारी है---

देश का स्कोर 85.49 प्रतिशत

डीजीसीए अधिकारियों ने बताया था कि इसके यूनिवर्सल सेफ्टी ओवरसाइट ऑडिट प्रोग्राम के सतत निगरानी दृष्टिकोण के तहत आईसीएओ कोऑर्डिनेटेड वैलिडेशन मिशन 9 नवंबर से 16 नवंबर तक चलाया गया था। आगे बताया गया था कि नियामक ने भारत की सुरक्षा रैंकिंग को उन्नत करने के लिए अथक परिश्रम किया है और इसके परिणाम सामने हैं। सुरक्षा तत्वों के प्रभावी कार्यान्वयन के मामले में देश का स्कोर सुधर कर 85.49 प्रतिशत हो गया है।

 और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Dec 19, 2022 06:08 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola