संसद के मानसूनत्र सत्र का आज 12वां दिन, राम मंदिर दान चोरी पर हंगामे के आसार, पास हो सकता आयकर संशोधन बिल

लोकसभा और राज्यसभा में आज विपक्ष राम मंदिर दान चोरी विवाद पर हंगामा कर सकता है. सदन लगने से पहले विपक्ष संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन भी करेगा. आज सत्र के 12वें दिन केंद्र सरकार की कोशिश आयकर संशोधन बिल समेत 5 बिल पारित कराने का प्रयास भी करेगी.

Parliament Monsoon Session Day

Credit- News 24 GFX

संसद के मानसून सत्र का तीसरा हफ्ता जारी है और आज सत्र का 12वां दिन है. आज लोकसभा और राज्यसभा में राम मंदिर दान चोरी विवाद पर हंगामा हो सकता है. वहीं CJP के संसद मार्च में प्रदर्शनकारी छात्रों पर दिल्ली पुलिस के लाठीचार्ज पर भी केंद्र सरकार और विपक्ष के बीच तीखी बहस हो सकती है. दोनों पक्षों ने लोकसभा-राज्यसभा के अंदर और बाहर संसद परिसर में आज की गतिविधियों के लिए रणनीति बना ली है. आज सुबह 10:30 बजे संसद के मकर द्वार पर दोनों सदनों में विपक्ष के सांसद विरोध प्रदर्शन करेंगे, जिसमें छात्र आंदोलन पर पुलिस कार्रवाई को लेकर गृह मंत्री से जवाब मांगा जाएगा.

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या हैं विपक्ष के मुद्दे और सरकार की रणनीति?

बता दें कि विपक्ष गृह मंत्री अमित शाह से इस सवाल का जवाब चाहता है कि 20 जुलाई को दिल्ली में CJP के छात्र आंदोलन पर पुलिस ने लाठीचार्ज किसके आदेश पर किया? विपक्ष ने अयोध्या राम मंदिर के दान की चोरी और हेराफेरी के मुद्दे को भी दोनों सदनों में उठाने की रणनीति बनाई है. दूसरी ओर, सरकार ने विपक्ष के हंगामे के बीच दोनों सदनों के विधायी काम को आगे बढ़ाने की रणनीति बनाई है. सत्ता पक्ष आज संसद पुस्तकालय भवन में NDA की वीकली ‘मंगलवार मिलन’ बैठक करेगा. इसमें विपक्षी के विरोध के बीच दोनों सदनों के काम को सुचारू रूप से चलाने की रणनीति पर मंथन होगा.

विज्ञापन

सरकार की ये 5 बिल पास कराने की कोशिश

बीते दिन लोकसभा में सुप्रीम कोर्ट के जजों की संख्या 34 से बढ़ाकर 38 करने को लेकर बनाया पास हुआ था, जिसे बिना चर्चा के पारित किया गया. राज्यसभा में ‘माइक्रो, स्मॉल एंड मीडियम एंटरप्राइजेज डेवलपमेंट (अमेंडमेंट) बिल 2026’ पास हुआ था. मानसून सत्र के लिए 8 बिल लिस्टेड हुए थे, जिनमें से 3 बिल वंदे मातरम, पब्लिक एग्जामिनेशन और सुप्रीम कोर्ट के जजों की संख्या वाले बिल पास हो चुके हैं. अब सरकार की कोशिश जन्म-मृत्यु पंजीकरण संशोधन बिल, आयकर संशोधन बिल, MSME विकास संशोधन बिल, विदेशी अंशदान (FCRA) संशोधन बिल और विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान बिल को पास कराने की है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ