---विज्ञापन---

देश angle-right

Aaj Ka Mausam 4 August: 9 घंटे में आंधी-तूफान की चेतावनी, आज 17 राज्यों में बरसेंगे बादल, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम?

उत्तर-पश्चिम भारत में आज 4 अगस्त दिन मंगलवार को बारिश हो रही है और तेज हवाएं चल रही हैं, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली. मौसम विभाग ने आज 17 राज्यों में बारिश का अलर्ट दिया है. आइए जानते हैं कि आज कहां-कहां बादल बरसेंगे और दिल्ली में मौसम कैसा रहेगा?

---विज्ञापन---

देश के कई राज्यों में आज सुबह से मूसलाधार बारिश हो रही है. दरअसल, मानसून ट्रंप का पश्चिमी सिरा दक्षिण में और पूर्वी सिरा उत्तर में एक्टिव है. उत्तर-पूर्वी राजस्थान और उसके आस-पास के इलाकों में, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और उसके आस-पास के इलाकों में, उत्तर-पूर्वी असम और उसके आस-पास के इलाकों में ऊपरी हवा का साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है. वहीं जम्मू डिवीजन और उसके आस-पास के इलाकों में साइक्लोनिक सर्कुलेशन के रूप में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस (पश्चिमी विक्षोभ) एक्टिव है. इसलिए मानसून की बारिश का दौर जारी है, लेकिन इसके साथ उमस भरी गर्मी से भी लोग परेशान हैं.

आज इन राज्यों में बारिश का रेड-येलो अलर्ट

साइक्लोनिक सर्कुलेशन और वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से आज अगले 9 घंटे के अंदर करीब 17 राज्यों में भारी बारिश होने की संभावना जताई है. 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं भी चल सकती हैं. आज असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में बहुत ज्यादा भारी बारिश होने का रेड अलर्ट रहेगा. अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, बिहार, उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश का ऑरेंज अलर्ट है. वहीं पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो सकती है.

---विज्ञापन---

अगले 5 दिन इन राज्यों में खूब बरसेंगे बादल

IMD के अनुसार, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब में 9 अगस्त तक मौसम खराब रहेगा. गरज चमके के साथ अच्छी बारिश हो सकती है. पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 7 अगस्त तक और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 8 अगस्त तक बारिश का अलर्ट है. पूर्वी राजस्थान में आंधी-तूफान के साथ भयंकर बारिश होने की संभावना है. लेकिन पश्चिमी राजस्थान में बारिश होने के आसार नहीं हैं. मध्य प्रदेश में 6 से 9 अगस्त के बीच भारी बारिश हो सकती है. छत्तीसगढ़ में भी 9 अगस्त तक और विदर्भ में 7-8 अगस्त को बारिश का अलर्ट है.

उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश 8 अगस्त तक भारी बारिश होने की संभावना है. वहीं अगले 7 दिन पूर्वोत्तर और उससे सटे पूर्वी भारत में भारी से बहुत ज्यादा भारी बारिश हो सकती हैं. अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी बारिश का रेड अलर्ट रहेगा. केरल और कर्नाटक में भी तेज बारिश होने की चेतावनी है. झारखंड में 7 अगस्त तक, बिहार में 5 अगस्त को, पश्चिम बंगाल में 9 अगस्त तक, अंडमान निकोबार द्वीप समूह में 9 अगस्त तक अच्छी बारिश हो सकती है.

---विज्ञापन---

देश में मानसूनी बारिश से कहां-कैसे हालात?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हिमाचल प्रदेश में 4 जून से अब तक मानूसन की बारिश के कारण हुए हादसों में 90 लोगों की मौत हो चुकी है. प्रदेशभर में 109 सड़कें ब्लॉक हैं और सिरमौर में 52 साल पुराना पुल फ्लैश फ्लड में ढह गया. बिहार और पश्चिम बंगाल में बीते दिन बिजली गिरने से 11 लोग मारे गए और 14 घायल हुए. उत्तराखंड के चमोली में बद्रीनाथ हाईवे पर लैंडस्लाइड होने से सड़क ब्लॉक हो गई. सड़क के उसर पर करीब 200 चारधाम और अन्य यात्री फंसे हैं.

हरियाणा के अंबाला और झज्जर में रातभर बारिश होने से सड़कें पानी में डूब गईं और दुकानों-मकानों में पानी भर गया. उत्तर प्रदेश के आगरा में सड़कों पर जलभराव के चलते आज स्कूल बंद रहे. वहीं पूर्वोत्तर के राज्य असम का हाल पूरा देश देख रहा है. बाढ़ के पानी में आधे से ज्यादा राज्य डूबा हुआ है और लोग बेघर हो गए हैं, खेत-जानवर सब बह गए हैं.

---विज्ञापन---

First published on: Aug 04, 2026 09:32 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। 13 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हूं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के माल‍िकाना हक वाले News 24 हिंदी डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हूं। चीफ सब एडिटर की भूमिका निभाते हुए यहां की कोर टीम का हिस्सा हूं। नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम, यूटिलिटी, एजुकेशन, फीचर आदि विषयों पर अच्छी पकड़ है। घूमने, खाने और शॉपिंग की शौकीन खुशबू को नए ट्रेंड, नई जगह और ऐडवेंचर की तलाश रहती है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola