बांकीपुर में BJP को बड़ा झटका, दतिया में भी मिली हार; नितिन नवीन बोले- हर पहलू की होगी समीक्षा

बिहार की हाई-प्रोफाइल बांकीपुर विधानसभा सीट पर जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने भाजपा को बड़ा झटका देते हुए जीत दर्ज की. मध्य प्रदेश की दतिया सीट पर भी भाजपा को हार का सामना करना पड़ा, जबकि गुजरात की मांजलपुर सीट पर पार्टी ने 30,630 वोटों के बड़े अंतर से जीत हासिल कर अपना कब्जा बरकरार रखा. चुनाव नतीजों के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि पार्टी परिणामों का गंभीरता से विश्लेषण कर आगे की रणनीति तय करेगी.

IMAGE.jpg (3)

देश की तीन राज्यों की विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे सोमवार को सामने आए. वहीं, बिहार की बांकीपुर और मध्य प्रदेश की दतिया सीट पर हुए उपचुनाव में बीजेपी को करारी हार का सामना करना पड़ा और गुजरात की मांजलपुर सीट पर भाजपा ने जीत दर्ज की.

विज्ञापन

वहीं, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद पहला रिएक्शन सामने आया है. उन्होंने कहा कि बिहार की बांकीपुर और मध्य प्रदेश की दतिया सीट पर मिले चुनाव नतीजों का पार्टी बेहद गंभीरता से मंथन करेगी.

विज्ञापन

दरअसल, बिहार की चर्चित बांकीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा है. इस सीट से जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने शानदार जीत दर्ज की. उल्लेखनीय है कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन ने विधायक पद से इस्तीफा दिया था, जिसके कारण बांकीपुर सीट पर उपचुनाव कराया गया.

उधर, मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर भी भाजपा अपना कब्जा बरकरार रखने में सफल नहीं रही और पार्टी को हार झेलनी पड़ी. हालांकि, गुजरात के वडोदरा जिले की मांजलपुर विधानसभा सीट पर भाजपा ने अपना वर्चस्व कायम रखा.

विज्ञापन

मांजलपुर से भाजपा प्रत्याशी सतीश गोविंदभाई पटेल ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भीखाभाई रबारी को 30,630 मतों के बड़े अंतर से हराया. तीनों विधानसभा सीटों के नतीजे सामने आने के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

विज्ञापन

‘बांकीपुर और दतिया के नतीजों की करेंगे समीक्षा’

विधानसभा उपचुनावों के नतीजे आने के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि पार्टी तीनों सीटों पर मिले जनादेश का सम्मान करती है. उन्होंने कहा कि बांकीपुर और दतिया विधानसभा क्षेत्रों के चुनाव परिणामों का गंभीरता से विश्लेषण किया जाएगा. पार्टी इन नतीजों से सीख लेकर नई रणनीति के साथ जनता के बीच जाएगी और जनविश्वास को और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी.

इसके साथ ही नितिन नवीन ने गुजरात की मांजलपुर विधानसभा सीट पर भाजपा को मिले जनसमर्थन के लिए मतदाताओं का आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि जनता द्वारा पार्टी पर जताया गया विश्वास कार्यकर्ताओं के निरंतर परिश्रम का परिणाम है. नितिन नवीन ने इस जीत के लिए भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को बधाई दी और कहा कि पार्टी जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम करती रहेगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ