अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग, इन्फ्लूएंसर फैजान अंसारी की पुलिस को शिकायत; लगाए गंभीर आरोप

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है, जिसमें उन पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं और उन्हें गिरफ्तार करने की मांग की गई है. अभिजीत के खिलाफ दिल्ली पुलिस को शिकायत देश के एक बड़े सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने दी है.

Abhijeet Dipke

शिकायतकर्ता ने अभिजीत दीपके को गिरफ्तार करने की मांग की गई है.

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके के खिलाफ दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत दी गई है. पुलिस ने शिकायत को गंभीरता से लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है. शिकायत सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर फैजान अंसारी ने दी है, जिन्होंने अभिजीत दीपके पर गंभीर आरोप लगाए हैं और उन्हें तुरंत गिरफ्तार करने की मांग भी की गई है. शिकायतकर्ता ने समय रहते सोनम वांगचुक को हिरासत में लेने के लिए दिल्ली CM रेखा गुप्ता और दिल्ली पुलिस का आभार भी जताया है.

विज्ञापन

अभिजीत दीपके पर हमला कराने का आरोप

मीडिया से बात करते हुए फैजान अंसारी ने बताया कि अभिजीत दिपके के खिलाफ दिल्ली पुलिस के DCP को एक लिखित शिकायत दी है. आरोप है कि अभिजीत दीपके के आदमियों ने फैजान अंसारी पर हमला किया. फैजान के पास हमला करने के सबूत भी हैं. हमला पुणे और औरंगाबाद में 2 बार किया गया था. इस मामले में 2 केस पहले से दर्ज हैं. अब मैं दिल्ली पुलिस से भी अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग करता हूं. अभिजीत की कोशिश दिल्ली का माहौल बिगड़ने की है.

विज्ञापन

अभिजीत दीपके ने ही छेड़ा था छात्र आंदोलन

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस सूर्यकांत को एक बयान पर विरोध जताते हुए अभिजीत दीपके ने कॉकरोच जनता पार्टी बनाई थी और अमेरिका से भारत लौटकर मई 2026 के नीट पेपर लीक कांड के खिलाफ मोर्चा खोला. उन्होंने नीट पेपर लीक के विरोध में केंद्र सरकार के खिलाफ देशभर के छात्रों को एकजुट किया. अभिजीत दीपके ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों को एकजुट करके आंदोलन शुरू किया, जो 28 जून 2026 को शुरू हुआ था और गत 25 जुलाई को ही खत्म हुआ है.

सोनम वांगचुक की हड़ताल और संसद मार्च

अभिजीत दीपके की पार्टी के नेतृत्व में मशहूर सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने जंतर-मंतर पर ही भूख हड़ताल भी की थी, लेकिन दिल्ली पुलिस 19 जुलाई को सोनम वांगचुक को जबरन उठाकर ले गई और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया. यह मामला सरकार और कोर्ट तक पहुंचा था, वहीं इसके विरोध में अभिजीत दीपके ने 20 जुलाई को संसद मार्च का आह्वान किया था, जिसमें पुलिस और प्रदर्शनकारियों का हिंसक टकराव हुआ. इसके बाद 25 जुलाई को धर्मेंद्र प्रधान में इस्तीफा दे दिया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ