नई दिल्ली: कर्नाटक पुलिस ने बेंगलुरु में चेन्नई के एक डॉक्टर की हत्या का खुलासा किया है। पुलिस ने मंगलवार को कहा कि जांच से पता चला है कि डॉक्टर के मंगेतर ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया है। मंगेतर इस बात से नाराज था कि डॉक्टर ने उसकी न्यूड फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी थी।
सोशल मीडिया पर हुई थी दोस्ती
मृतक की पहचान 27 साल के डॉक्टर विकास के रूप में हुई है। विकास की हाल ही में आरोपी प्रतिपा से सगाई हुई थी। पुलिस ने कहा कि डॉ. विकास और आरोपी प्रतिपा दोनों चेन्नई के मूल निवासी हैं। प्रतिपा पेशे से आर्किटेक्चर थी। दो साल पहले वे सोशल मीडिया पर एक-दूसरे से जुड़े और डेटिंग शुरू की। इसके बाद दोनों ने अपने परिवारों के सामने शादी की बात रखी। दोनों के परिवार से मंजूरी के बाद पिछले साल सगाई कर ली। दोनों की शादी नवंबर में होनी थी। डॉ. विकास ने यूक्रेन में मेडिकल की पढ़ाई की थी और फिलहाल चेन्नई में डॉक्टर के तौर पर काम कर रहे था।
जानकारी के मुताबिक, सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद प्रतिपा पढ़ाई के सिलसिले में बेंगलुरु पहुंची। इसके बाद विकास और प्रतिपा लिव इन में रहने लगे। इसी दौरान विकास ने प्रतिपा की निजी तस्वीरें क्लिक की। बाद में विकास ने सोशल मीडिया पर फर्जी नाम से एक अकाउंट बनाया और प्रतिपा की निजी तस्वीरों को पोस्ट कर दिया। इसकी जानकारी जब प्रतिपा को हुई तो उसने अपने परिजन को बताया। फिर विकास और प्रतिपा के परिवारों के बीच कहासुनी हुई थी।
दोस्तों के साथ मिलकर की विकास की पिटाई
विकास के ऐसा करने से प्रतिपा काफी गुस्से में थी। उसने इसकी जानकारी अपने दोस्तों को भी दी। पुलिस ने बताया कि 10 सितंबर को डॉक्टर विकास को अन्य आरोपी सुशील के घर बुलाया गया था। जब विकास यहां पहुंचा तो प्रतिपा ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर विकास की बुरी तरह पिटाई कर दी।
पुलिस ने बताया कि पिटाई के बाद विकास को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां 18 सितंबर को विकास ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस के मुताबिक, प्रतिपा के अलावा अन्य आरोपियों में गौतम, सुशील और सूरज शामिल है। फिलहाल, सूर्या फरार है जबकि अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
संबंधित खबरें
SIR: 13.39 करोड़ नाम बाहर, वो कौन लोग है जिनके नाम कटे, क्या विशेष अभियान के बाद बदलेंगे आंकड़े?
3 hrs ago'वोटिंग का अधिकार छीनना सही नहीं…' SIR विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट के जज भुइंया का बड़ा बयान
4 hrs agoBJP सांसद राधा मोहन दास के घर चोरी, कीमती सामान के साथ गटर का ढक्कन भी गायब
6 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CJI सूर्यकांत की बेंच करेगी याचिकाओं पर सुनवाई
7 hrs agoकौन हैं एक्ट्रेस कोयल मल्लिक? जो ममता बनर्जी की थीं करीबी, अब BJP ने राज्यसभा से दिया टिकट
10 hrs ago'शेख हसीना के प्रत्यर्पण की नो डेडलाइन', बांग्लादेश की मांग पर भारत ने साफ किया रुख, जानें क्या बोले उच्चायुक्त?
14 hrs agoजीने के मामले में पाकिस्तानियों से आगे भारतीय, लेकिन बांग्लादेशियों से हैं पीछे , WHO की रिपोर्ट में खुलासा
16 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार की बढ़ी मुश्किलें, केरलम सरकार के 20 साल पुराने केस में विजिलेंस जांच के आदेश, जानें क्या है मामला?
17 hrs agoभूकंप के झटकों से इंडोनेशिया में दहशत, रिक्टर स्केल पर 5.2 रही तीव्रता, म्यांमार और भारत में भी महसूस हुआ कंपन
18 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar: जंतर मंतर पर हुए आज के प्रदर्शन में दिल्ली पुलिस के करीब 15 जवान घायल
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines