---विज्ञापन---

Explainer: लोकसभा या राज्यसभा की सदस्यता छिन जाए तो कैसे होगी बहाली, जानें क्या हैं नियम और संविधान में प्रावधान?

Parliament Budget Session: राहुल गांधी की सदस्यता छीनने के लिए BJP सांसद ने एक प्रस्ताव पेश करके उसे पारित करने की मांग की है। ऐसे में सवाल यह उठता है कि अगर किसी की संसद सदस्यता चली जाती है तो क्या होता है? क्या सदस्यता फिर से बहाल हो सकती है?

Lok Sabha Membership Disqualification: बजट सत्र 2026 में राहुल गांधी की स्पीच पर खूब बवाल मचा। BJP के विरोध को देखते हुए लोकसभा स्पीकर ने राहुल गांधी को सदन में बोलने नहीं दिया तो कांग्रेस भड़क गई और स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस दे दिया। अपनी स्पीच को आगे बढ़ाते हुए राहुल गांधी ने एपस्टीन फाइल्स का जिक्र करते हुए केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी पर आरोप लगा दिए।

हंगामा होने पर BJP सांसद निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी के खिलाफ सब्स्टेंटिव मोशन पेश कर दिया, जिसके पारित होने पर राहुल गांधी की सदस्यता जा सकती है। हालांकि इस मोशन के पारित होने से ही सदस्यता नहीं जा सकती, बल्कि संसद की सदस्यता छीनने के कई प्रावधान संविधान की धाराओं में और जनप्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 के तहत किए गए हैं और छिन चुकी सदस्यता फिर से बहाल भी हो सकती है।

---विज्ञापन---

जी हां, अगर किसी सांसद की सदस्यता छिन जाए या उसे अयोग्य करार दे दिया जाए तो संविधान के अनुसार, कुछ नियमों के तहत सदस्यता बहाल हो सकती है। जैसे राहुल गांधी को एक बार अयोग्य करार दे दिया गया था, लेकिन सुप्रीम कोर्ट का स्टे मिल जाने के बाद उनकी सदस्यता बहाल हो गई तो आइए जानते हैं कि संसद की सदस्यता छिन जाए तो कैसे बहाल हो सकती है या कराई जा सकती है…

Explainer: कब-कैसे छिन सकती है संसद की सदस्यता? लोकसभा के लिए पहले भी अयोग्य घोषित हो चुके राहुल गांधी

---विज्ञापन---

अदालत के हस्तक्षेप करने पर बहाल होगी

संविधान के अनुसार, अगर कोई सांसद किसी केस में आरोपी है और दोष सिद्ध हो जाए, 2 साल या इससे ज्यादा जेल की सजा हो जाए तो संसद की सदस्यता छिन जाती है, जिसे कोर्ट के हस्तक्षेप से ही बहाल कराया जा सकता है, यानी सजा पर हाई कोर्ट या सुप्रीम कोर्ट स्टे लगा दे तो ऑर्डर कॉपी लोकसभा या राज्यसभा के सचिवालय में जमा कराकर बहाल कराई जा सकती है। कोर्ट के स्टे ऑर्डर के आधार पर सचिवालय अधिसूचना जारी करके उक्त सांसद की सदस्यता बहाली का आदेश दे सकते हैं।

समस्या का समाधान हो तो बहाल होगी

अगर किसी सांसद की सदस्यता सरकार में लाभ के पद पर नियुक्त होने, भारत की नागरिकता छोड़कर किसी दूसरे देश की नागरिकता लेने, मानसिक रूप से बीमार या दिवालिया घोषित होने पर छिन जाए तो समस्या का समाधान होने पर सदस्यता बहाल हो सकती है। ऐसा भी होगा, जब यह साबित करेंगे कि समस्या का समाधान हो चुका है। तब संसद सदस्यता के मामले में राष्ट्रपति और विधायकी के मामले में राज्यपाल से चुनाव आयोग सलाह लेगा और फिर चुनाव आयोग की सिफारिश पर ही सदस्यता बहाल की जाएगी।

---विज्ञापन---

Budget Session 2026: लोकसभा-राज्यसभा में सांसदों की उपस्थिति को लेकर क्या हैं नियम, ऑनलाइन जॉइन कर सकते हैं क्या?

बहाली के लिए ये प्रयास कर सकते हैं

अगर दल बदल लेने के कारण लोकसभा स्पीकर या राज्यसभा चेयरमैन सांसद को सदन के लिए अयोग्य करार दे दिए जाते हैं तो फैसले को कोर्ट में चुनौती दी जा सकती है, लेकिन ऐसे मामलों में कोर्ट केस जीतने की उम्मीद न के बराबर होती है। इसके अलावा चुनाव आयोग को भी कुछ मामलों में सांसद की अयोग्यता को रद्द करने और सदस्यता बहाल करने या कम करने की शक्ति प्राप्त है, लेकिन चुनाव आयोग सिर्फ चुनाव संबंधी भ्रष्टाचार के मामलों में ही सदस्यता बहाल करा सकते हैं। आपराधिक मामले में दोषी साबित होने पर ऐसा नहीं होगा।

---विज्ञापन---

बता दें कि अगर उपरोक्त तरीकों से सदस्यता बहाली न हो और सदन में सीट खाली रह जाए तो संविधान के नियमानुसार उपचुनाव कराकर सीट भरी जाती है।

First published on: Feb 15, 2026 01:48 PM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के IMC&MT इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। पिछले 12 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के News 24 Hindi डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हैं। यहां खुशबू नेशनल, इंटरनेशनल, लाइव ब्रेकिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, एक्सप्लेनर आदि कवर करती हैं। इससे पहले खुशबू Amar Ujala और Dainik Bhaskar मीडिया हाउस के डिजिटल विंग में काम कर चुकी हैं।

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola