Devotee Donate Rs. 100 Crore Fake Cheque: एक शख्स ने मंदिर के दान पात्र में 100 करोड़ का चेक डाल दिया। जब मंदिर कर्मियों ने दानपेटी को खोला तो उन्हें ये चेक मिला। जब इस बैंक ले जाया गया तो पता चला कि भगवान के साथ फर्जीवाड़ा हुआ है। पता चला कि जिस शख्स ने दानपात्र में 100 करोड़ का चेक जमा किया है, उसके बैंक अकाउंट में मात्र 17 रुपये थे। मामला आंध्र प्रदेश के श्री वराहलक्ष्मी नरसिम्हा स्वामी मंदिर का है।
जानकारी के मुताबिक, शख्स ने सिम्हाचलम के श्री वराहलक्ष्मी नरसिम्हा स्वामी मंदिर के दानपेटी में 100 करोड़ रुपये का चेक जमा किया था। जब मंदिर के अधिकारियों ने संबंधित बैंक को चेक भेजा, तो वे यह जानकर हैरान रह गए कि फर्जी भक्त के खाते में केवल 17 रुपये थे।
गुरुवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ चेक
चेक की तस्वीर गुरुवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। चेक पर बोड्डेपल्ली राधाकृष्ण के हस्ताक्षर थे। राधाकृष्ण ने चेक पर तारीख नहीं लिखी थी और चेक कोटक महिंद्रा बैंक का है। चेक से पता चलता है कि फर्जी भक्त विशाखापत्तनम में बैंक के एक ब्रांच में अकाउंट होल्डर है।
मंदिर से जुड़े लोगों के मुताबिक, मंदिर निकाय के अधिकारियों को दानपेटी में चेक मिला, तो वे इसे कार्यकारी अधिकारी के पास ले गए। उन्हें कुछ गड़बड़ महसूस हुई और उन्होंने अधिकारियों से संबंधित बैंक शाखा से यह जांच करने को कहा कि क्या यह वास्तव में 100 करोड़ रुपये का चेक है। बैंक अधिकारियों ने मंदिर निकाय को सूचित किया कि जिस व्यक्ति ने चेक जारी किया है उसके खाते में केवल 17 रुपये हैं।
अब एक्शन लेने के मूड में मंदिर पदाधिकारी
सूत्रों के मुताबिक, अगर दानकर्ता का इरादा मंदिर अधिकारियों को धोखा देने का था, तो बैंक से उसके खिलाफ चेक बाउंस का मामला शुरू करने का अनुरोध किया जा सकता है। फर्जी भक्त की इस हरकत पर सोशल मीडिया पर यूजर्स ने अलग-अलग तरह के कमेंट किए। एक ने लिखा कि फर्जी चेक देने वाले भक्त ने अपनी प्रार्थनाओं का उत्तर देने के लिए भगवान को अग्रिम भुगतान किया होगा।
बता दें कि विशाखापत्तनम में सिंहाचलम पहाड़ी पर स्थित श्री वराहलक्ष्मी नरसिम्हा स्वामी मंदिर आंध्र प्रदेश के मशहूर मंदिरों में से एक है।
संबंधित खबरें
यूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
1 hr agoएक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
1 hr ago'मर्यादाएं पार कर दीं...' PM मोदी पर खरगे की टिप्पणी पर भड़की BJP
3 hrs agoभुवनेश्वर में पीएम मोदी ने RBI के नए डेटा सेंटर का किया उद्घाटन
4 hrs agoPM मोदी पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी, पटना की रैली में युवक ने लगाए थे नारे
6 hrs agoसुखोई, तेजस, किरण..., पीएम मोदी ने वाराणसी में देखा वायुसेना का दमखम
7 hrs agoINDIA ब्लॉक के 1 नवंबर के महारैली प्लान पर BJP का पलटवार, बुलाई बैठक
7 hrs agoनशे के खिलाफ मोदी सरकार का एक्शन, शुरू किया 'ऑपरेशन ट्राइडेंट'
7 hrs agoकरोल बाग में शॉपिंग के लिए निकल रहे हैं तो सावधान, दिल्ली पुलिस का एक्शन
8 hrs ago140KM भयानक स्पीड वाला चक्रवाती तूफान मचाएगा तबाही, बचाव की कैसी है तैयारी?
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines