दिल्ली-एनसीआर को कब मिलेगी ठंड से राहत? उत्तर भारत में मौसम रहेगा ड्राई, जानें IMD का ताजा अपडेट

Today Weather Update: मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिन उत्तर प्रदेश, पंजाब, बिहार, झारखंड, राजस्थान और हरियाणा में ठंड जारी रहेगी। यहां सुबह और शाम कोहरा पड़ेगा।

Delhi NCR Weather

दिल्ली-NCR में मौसम साफ रहेगा

Today Weather Update: दिल्ली में आज मौसम साफ रहेगा। यहां दिन में सूरज और बादल लुकाछिपी करेंगे। वहीं, मंगलवार सुबह नोएडा के अलग-अलग इलाकों में कोहरा रहा। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल एनसीआर में ठंड जारी रहेगी। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के अलग-अलग इलाकों में पिछले दिनों जमकर बर्फबारी हुई है। जिससे मैदानी इलाकों में ठंड बनी हुई है। उधर, उत्तर- पश्चिमी और आसपास के मध्य और पूर्वी भारत में अगले चार दिन मौसम ड्राई रहेगा। यहां लोगों को ठंड से राहत मिलने के आसार कम हैं।

विज्ञापन

एनसीआर में 9 डिग्री तक जाएगा तापमान

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को दिनभर में अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। वहीं, दिन में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस तक जाने के आसान बने हुए हैं। सुबह ग्रेटर नोएडा और नोएडा के कुछ इलाकों में कोहरा था। वहीं, दिल्ली में मौसम साफ बना हुआ है, जो दिन में भी ऐसा ही रहेगा। कुछ इलाकों में बादल आते-जाते रहेंगे। 7 और 8 फरवरी को एनसीआर में ठंड बनी रहेगी। यहां अलग-अलग इलाकों में हल्की बारिश या बौछारें हो सकती है।

विज्ञापन

येलो अलर्ट जारी किया है

मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर के क्षेत्रों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अधिकारियों के अनुसार येलो अलर्ट का मतलब है कि फिलहाल लोगों को यहां ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं है। यहां बीच-बीच में हल्की बारिश होने की संभावना भी बनी हुई है। चूंकि पहाड़ों में बर्फबारी हुई है तो उसका असर दिल्ली और उत्तर भारत के अन्य राज्यों में देखने को मिलेगा।

विज्ञापन

पहाड़ों पर मौसम हुआ सुहाना

उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और कश्मीर के अलग-अलग इलाकों में बर्फबारी हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार अगले एक हफ्ते में इन राज्यों में रुक-रुककर बर्फबारी होगी। बता दें बर्फबारी के बाद इन राज्यों में सैलानियों की संख्या बढ़ गई है। यहां मौसम सुहाना बना हुआ है। अचानक इन राज्यों में पर्यटकों की गाड़ियों की संख्या बढ़ने पर ट्रैफिक विभाग ने अलर्ट जारी किया है। मुख्य मार्गों से नियमित बर्फ को हटाया जा रहा है। कुछ जगहों पर वाहनों को रोक-रोककर आगे भेजा जा रहा है। व्यस्त समय में सिटी के बीच की मुख्य सड़कें सैलिनयों की भीड़ के चलते बंद की जाती है।

विज्ञापन

उत्तर भारत के राज्यों में जानें मौमस का हाल

विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिन उत्तर प्रदेश, पंजाब, बिहार, झारखंड, राजस्थान और हरियाणा में ठंड जारी रहेगी। यहां सुबह और शाम को कोहरा पड़ेगा। अगले कुछ दिन यहां हल्की बारिश होने का भी अनुमान है। दरअसल, पहाड़ों पर बर्फबारी हुई है, जिससे मैदानी इलाकों में ठंड है। अगले कुछ दिन पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी की आशंका बनी हुई है। जिसका असर मैदानी इलाकों में देखने को मिलेगा। झारखंड, बंगाल, पंजाब के चंडीगढ़, हरियाणा के रोहतक और बंगाल में सुबह-शाम ठंडी हवाएं चल सकती हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ