कोहरा पड़ेगा या चलेगी ठंडी हवाएं? मौसम विभाग कैसे करता है भविष्यवाणी, जान लें प्रोसेस

IMD weather prediction: चार फॉर्मेट में मौसम की भविष्यवाणी की जाती है। मौसम विभाग के पास हवा की गति, नमी आदि पता करने के लिए आधुनिक इक्विपमेंट हैं।

indian meteorological department

मौसम विभाग कैसे करता है भविष्यवाणी

IMD weather prediction: आज दिन में मौसम साफ रहेगा या ठंडी हवाएं चलेंगी? सुबह घना कोहरा रहेगा या दिन में सूरज चमकेगा। एक क्लिक में हम अपने मोबाइल या कंप्यूटर पर यह पता कर लेते हैं। लेकिन indian meteorological department जो यह इंफॉर्मेशन देता है वह यह सब कैसे और कहां से पता करता है? आइए इस आर्टिकल में आपको इस बारे में पूरी डिटेल देते हैं।

प्रेडिक्शन के होते हैं यह 4 फॉर्मेट

पहले तो आप यह जान लें की मौसम विभाग के प्रेडिक्शन के 4 फॉर्मेट होते हैं। पहला इमीडिएट इंफॉर्मेशन जो अगले 24 घंटे के लिए होती है। इसके बाद शॉट टर्म यानि जो अगले एक से तीन दिन के भीतर के बारे में बताया जाता है। इसके बाद मिडियम टर्म चार से दस दिन के मौसम की जानकारी और एक्सटेंडेड पीरियड 10 से ज्‍यादा दिन के मौसम का हाल बताया जाता है।

बारिश, हवा, नमी, कोहरा हर चीज का पता लगने के लिए अलग उपकरण

मौसम विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार बारिश, हवा, नमी, कोहरा, सूरज की गर्मी आदि पता करने के लिए कई आधुनिक इक्विपमेंट होते हैं। इन सब से हवा की स्पीड, एटमॉस्फेयर और जमीन का तापमान, नमी आदि का पता लगाया जाता है। उनका कहना था कि सेटेलाइट, एयरबैलून और अलग-अलग जगह लगे इक्विपमेंटों से कई तरह का डाटा एकत्रित होता है। जिससे भविष्यवाणी की जाती है।

उत्तर भारत के 6 राज्यों में पारा सामान्य से नीचे, लुधियाना में सबसे कम 2.5 डिग्री

मौसम विभाग के अनुसार 14 जनवरी को दिल्ली समेत हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में तापमान सामान्य से नीचे चला गया है। दिल्ली के लोधी रोड में न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से -3.0 डिग्री कम है। इसी तरह पंजाब के लुधियाना में न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से -3.1 डिग्री कम है।

अगले कुछ दिन इन राज्यों में ठंड से राहत नहीं

मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा और चंडीगढ़ में 15 जनवरी को अलग-अलग इलाकों में घना कोहरा पड़ेगा। इसके अलावा यहां 15 व 16 जनवरी को गंभीर ठंड रहेगी। वहीं, 15 और 16 जनवरी को पंजाब के कुछ हिस्सों में कोल्ड डे रहने का अनुमान है। यहां सुबह घना कोहरा पड़ने के बाद दिन में हाड़ कंपा देने वाली ठंड पड़ेगी। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन बिहार राजस्थान, हिमाचलप्रदेश  और दिल्ली-एनसीआर में ठंड से राहत मिलने का अनुमान है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ