King Charles III Cancer

पहले हुई थी प्रोस्टेट सर्जरी, अब कैंसर से पीड़ित हुए किंग चार्ल्स-III

King Charles III Cancer : यूनाइटेड किंगडम के किंग चार्ल्स तृतीय कैंसर से जूझ रहे हैं। स्वास्थ्य खराब होने की वजह से वे अब सिर्फ राजमहल का ही कामकाज देखेंगे। वे सार्वजनिक प्रोग्राम में हिस्सा नहीं लेंगे।

King Charles III Cancer : ब्रिटेन के किंग चार्ल्स-III को कैंसर है। बकिंघम पैलेस ने इस बात की पुष्टि की है। कुछ दिनों पहले ही उन्होंने प्रोस्टेट सर्जरी कराई थी। कैंसर की पुष्टि होने के बाद उनके सारे सार्वजनिक कार्यक्रमों को कैंसिल कर दिया गया है। बाइडेन और सुनक ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

विज्ञापन

ब्रिटेन के किंग चार्ल्स तृतीय की उम्र 75 साल है। पिछले महीने प्रोस्टेट बढ़ने के चलते वे अस्पताल में भर्ती हुए थे और उनकी सर्जरी भी हुई थी। हालांकि, राजमहल ने इस बात की पुष्टि नहीं की थी कि उनको प्रोस्टेट कैंसर है। इसके बाद अब उन्हें कैंसर के बारे में पता चला है। डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन

कैंसर का इलाज करवा रहे हैं किंग

विज्ञापन

बकिंघम पैलेस ने किंग चार्ल्स तृतीय के कैंसर को लेकर कहा कि वे अपना इलाज करवा रहे हैं। वे शीघ्र ही ठीक होकर फिर से अपनी पुरानी जिंदगी में लौट आएंगे। राजमहल और परिवार के अन्य लोग उनका मनोबल बढ़ा रहे हैं। फिलहाल वे कुछ दिनों तक किसी भी पब्लिक कार्यक्रमों में हिस्सा नहीं लेंगे, लेकिन अपने राजमहल के कार्यों को देखते रहेंगे।

विज्ञापन

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ने जल्द ठीक होने की कामना की

विज्ञापन

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि मैं किंग के पूर्ण और जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। मुझे पूरा विश्वास है कि वे स्वस्थ होकर फिर वापसी करेंगे। पूरा देश उनके ठीक होने की कामना कर रहा है।

विज्ञापन

जो बाइडेन ने किंग के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने एक्स पर पोस्ट कर ब्रिटेन के किंग चार्ल्स तृतीय के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने कहा कि कैंसर के उपचार, निदान और जीवित रहने के लिए आशा और पूर्ण साहस की जरूरत होती है। मैं यूनाइटेड किंगडम के लोगों के साथ मिलकर प्रार्थना करता हूं कि किंग शीघ्र और पूरी तरह से स्वस्थ हो जाएं।

विज्ञापन

ब्रिटेन लौटेंगे प्रिंस हैरी

विज्ञापन

न्यूज एजेंसी एएफपी ने कहा कि अमेरिका में रह रहे प्रिंस हैरी अपनी पत्नी मेघन मार्कल के साथ जल्द ही ब्रिटेन लौटेंगे। राजा के कैंसर की खबर मिलने के बाद उन्होंने ब्रिटेन जाने का प्लान बनाया है। आपको बता दें कि साल 2022 में महारानी एलिजाबेथ की मौत के बाद किंग चार्ल्स तृतीय ब्रिटेन के राजा बने थे। उनकी ताजपोशी पिछले साल 6 मई को हुई थी। इसके बाद 18 महीने बाद वे कैंसर से पीड़ित हो गए।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ