Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

देश

10 दिन के ‘सीक्रेट ऑपरेशन’ की इनसाइड स्टोरी… लश्कर का ‘स्लीपर सेल’ किया ध्वस्त, ऐसे नाकाम की बड़ी साजिश

दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने 10 दिन के ऑपरेशन में लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ कर 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें 7 बांग्लादेशी नागरिक शामिल हैं.

Author
Written By: Varsha Sikri Updated: Feb 22, 2026 17:15
Delhi Police Bust Lashkar-Linked Terror Module
Credit: Social Media

दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने 10 दिनों तक चले एक सीक्रेट ऑपरेशन के बाद आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े एक बड़े आतंकी मॉड्यूल का खुलासा किया है. इस कार्रवाई में कुल 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के मुताबिक, इनमें से 7 आरोपी बांग्लादेशी नागरिक हैं, जो भारत में फर्जी दस्तावेजों के सहारे रह रहे थे. दरअसल, दिल्ली पुलिस को फरवरी की शुरुआत में कुछ अहम सुराग मिले थे. दिल्ली और कोलकाता के मेट्रो स्टेशनों पर ‘Free Kashmir’ और ‘Stop Genocide in Kashmir’ जैसे पोस्टर लगाए गए थे. इन पोस्टरों के सामने आने के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गईं और मामले की गहराई से जांच शुरू की गई.

ये भी पढ़ें: J&K: किश्तवाड़ में सुरक्षा बलों का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

---विज्ञापन---

जांच में क्या मिला?

जांच में सामने आया कि आरोपी सोशल मीडिया और एन्क्रिप्टेड मैसेजिंग ऐप्स के जरिए संपर्क में थे. वो भारत में रहकर आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने की साजिश रच रहे थे. पुलिस को उनके मोबाइल फोन से कई संदिग्ध चैट, वीडियो और कुछ जगहों की रेकी से जुड़े इनपुट मिले हैं. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने सबसे पहले पश्चिम बंगाल के मालदा इलाके से कुछ आरोपियों को हिरासत में लिया. पूछताछ के दौरान उनके नेटवर्क के तार देश के बाकी राज्यों से भी जुड़े पाए गए. इसके बाद तमिलनाडु और कई जगहों पर छापेमारी कर बाकी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया.

जारी है पूछताछ

पुलिस सूत्रों के मुताबिक ये मॉड्यूल भारत में किसी बड़ी आतंकी घटना को अंजाम देने की तैयारी में था. हालांकि, समय रहते की गई कार्रवाई से एक बड़ा खतरा टल गया. सभी आरोपियों को दिल्ली लाकर उनसे सख्ती से पूछताछ की जा रही है ताकि ये पता लगाया जा सके कि इनके संपर्क किन-किन लोगों से थे और फंडिंग कहां से हो रही थी. दिल्ली पुलिस ने बताया कि इस ऑपरेशन के दौरान लगातार निगरानी, तकनीकी जांच और खुफिया सूचनाओं का इस्तेमाल किया गया. सुरक्षा एजेंसियों ने साफ किया है कि देश की सुरक्षा से जुड़ा कोई भी खतरा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इस तरह के नेटवर्क पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी. फिलहाल मामले की जांच जारी है और आने वाले दिनों में और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: मां वैष्णो देवी के भवन पर बड़े आतंकी हमले का अलर्ट, दिल्ली के बाद कटरा बना अभेद्य किला, सेना-पुलिस तैनात

First published on: Feb 22, 2026 05:15 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.