दिल्ली-NCR में भयानक बारिश की चेतावनी, 70KM स्पीड वाली तूफानी हवाओं का अलर्ट, जानें आज देशभर में कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली में आज भी भारी बारिश हो सकती है और तूफानी हवाएं चल सकती हैं. जबकि बीते दिन हुई बारिश के कारण जलभराव से राजधानी में जनजीवन अस्त-व्यस्त है. दिल्ली के अलावा आज उत्तर-पश्चिम भारत के करीब 15 राज्यों में बारिश होने की संभावना है तो आइए जानते हैं कि आज दिल्ली समेत पूरे देश में मौसम कैसा रहने वाला है?

Aaj Ka Mausam

Credit- News 24 GFX

विज्ञापन

दिल्ली में मौसम सुहाना है और ठंडक बनी हुई है, क्योंकि बीते दिन दिनभर बारिश हुई. सुबह 6 बजे शुरू हुआ बारिश का दौर रात तक चलता रहा, जिससे जनजीवन प्रभावित भी हुआ. दिल्ली के कई इलाकों में बारिश का पानी खड़ा होने से जलभराव हुआ. सड़कों पर 3 से 4 फीट पानी खड़ा था, जिस वजह से ट्रैफिक जाम ने लोगों को परेशान किया. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आज 8 अगस्त दिन शनिवार के लिए भी दिल्ली में भारी बारिश का रेड अलर्ट दिया हुआ है. 70 किलोमीटर स्पीड वाली तूफानी हवाएं चल सकती हैं.

8 दिन में बरस चुका 127 मिलीमीटर पानी

IMD के अनुसार, अगस्त के पहले ही हफ्ते में राजधानी दिल्ली में 127 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है. अब से पहले साल 2011 में इतना पानी बरसा था, उसके 16 साल बाद अब सबसे ज्यादा बारिश हुई है. दिल्ली में अब आज और कल बारिश होने की संभावना है. वैसे 13 अगस्त तक दिल्ली में बरसाती बादलों की आवाजाही रहेगी. हालांकी उमस भरी गर्मी परेशान कर सकती है, लेकिन हल्की बारिश होने से उमस से राहत मिलने के आसार हैं. दिल्ली में बीते दिन अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम 25 के करीब रहा.

विज्ञापन

दिल्ली में अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम?

IMD के अनुसार, दिल्ली-NCR में कल 9 अगस्त दिन रविवार को हल्की बारिश हो सकती है और बादल भी छाए रहेंगे. वहीं अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री रहने का अनुमान है. परसो 10 अगस्त दिन सोमवार को बादल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश या बूंदाबांदी होने तक का अनुमान हीं है. वहीं 11 अगस्त दिन मंगलवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे और सुबह-शाम हल्की बारिश हो सकती है. उससे अगले दिन 12 अगस्त दिन बुधवार हल्की बारिश होने के आसार हैं. अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री रहने की संभावना है.

अगले 3 दिन देश में कैसा मौसम रहेगा?

IMD के अनुसार, गंगा के किनारे बसे पश्चिम बंगाल के तटीय इलाकों और उससे सटे उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बन सकता है. जिसके असर से अगले 3 दिन पूर्वी भारत के राज्यों ओडिशा, झारखंड, बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, गंगा के किनारे बसे पश्चिम बंगाल में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. अगले 2 दिन केरल, तटीय और दक्षिणी कर्नाटक में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. इसलिए मौसम विभाग ने स्थानीय लोगों, पर्यटकों के साथ-साथ मछुआरों को समुद्र तटों से दूर रहने को कहा है.

दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश और उसके आस-पास के इलाकों में कम दबाव का क्षेत्र बनने के कारण उत्तर-पश्चिम भारत के मध्य प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. उत्तर-पश्चिम और उससे सटे मध्य भारत और पूर्वोत्तर भारत के कई इलाकों में इस हफ्ते भारी बारिश जारी रहने की संभावना है. असम पहले से बाढ़ के पानी में डूबा है, वहीं नेपाल मे भारी बारिश के कारण नदियां उफान पर बह रही हैं, इसलिए बिहार में बाढ़ का खतरा पैदा हो गया है. देश के तीनों पहाड़ी राज्यों में बारिश से लैंडस्लाइड होने का खतरा मंडरा रहा है.

विज्ञापन

आज इन 15 राज्यों में बारिश का अलर्ट

IMD के अनुसार, आज दिल्ली-NCR, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, गुजरात, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, उत्तर प्रदेश, बिहार में बारिश हो सकती है. अगले 5 से 24 घंटे में मौसम करवट बदलेगा और फिर इन राज्यों में भारी बारिश हो सकती है. इन राज्यों में 60 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली तूफानी हवाओं के झोंके लग सकते हैं. इसलिए आज इन राज्यों के लोगों को सतर्क रहने की सलाह है. किसान अपनी फसलों का बचाव करें और ड्राइवर आज भारी ट्रैफिक जाम में फंच सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ