Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

देश

अब दिल्ली दूर नहीं… नीतीश कुमार का बिहार छोड़ना हुआ तय, 10 अप्रैल को लेगें राज्य सभा सांसद की शपथ

नीतीश कुमार ने बिहार विधान परिषद से इस्तीफा दे दिया है। अब उनकी दिल्ली की तैयारी करीब अंतिम चरण में है। राज्य सभा में नीतीश कुमार निर्वाचित हो चुके हैं। अब शपथ ग्रहण करने के लिए तारीख तय हो गई है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

Author
Edited By : Raghav Tiwari Updated: Apr 2, 2026 11:27

बिहार में नीतीश युग खत्म होने जा रहा है। हाल ही में, नीतीश कुमार ने बिहार विधान परिषद से इस्तीफा दे दिया है। अब उनकी दिल्ली की तैयारी करीब अंतिम चरण में है। राज्य सभा में नीतीश कुमार निर्वाचित हो चुके हैं। अब शपथ ग्रहण करने के लिए तारीख तय हो गई है। 9 अप्रैल को नीतीश कुमार दिल्ली दौरे पर जाएंगे। 10 अप्रैल को राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ लेंगे।

बिहार में इन दिनों नीतीश कुमार खूब चर्चा का विषय बने हुए हैं। करीब 6 महीने पहले चुनाव में भारी बहुमत हासिल करने के बाद राज्य सभा जाने के फैसले ने बिहार की राजनीति को हिला दिया था। खुद नीतीश की पार्टी जेडीयू में इसका खूब विरोध हुआ था। नीतीश कुमार ने विधान परिषद से इस्तीफा दे दिया है। अब नीतीश कुमार राज्य सभा के सदस्य बनने जा रहे हैं। बिहार सीट से नीतीश निर्विरोध चुने जा चुके हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: दिल्ली से बिहार तक कांग्रेस में कुछ ठीक नहीं? 24 घंटे में जिलाअध्यक्षों की सूची बदलने की आई नौबत

बता दें कि नीतीश कुमार का राजनीतिक सफर 1977 में शुरू हुआ जब उन्होंने हरनौत विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा, हालांकि वे हार गए। 1985 में वे पहली बार विधायक बने और 1989 में पहली बार लोकसभा सांसद चुने गए। उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में कृषि और रेल मंत्री के रूप में कार्य किया। नीतीश कुमार ने 2005 में पहली बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली और तब से वे कई बार इस पद पर रहे हैं। उनकी सरकार ने कई महत्वपूर्ण योजनाएं शुरू की हैं, जिनमें शिक्षा, स्वास्थ्य और सड़क निर्माण शामिल हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: नीतीश कुमार ने इस्तीफे पर खुद नहीं किए साइन? RJD एमएलसी ने क्यों उठाया सवाल

हालांकि अभी तक नीतीश कुमार ने सीएम पद से इस्तीफा नहीं दिया है। बीच में खबर थी कि नीतीश नए सीएम फेस तय होने के बाद ही इस्तीफा देंगे। अब देखना होगा कि नीतीश कुमार राज्य सभा जाने से पहले कब तक सीएम पद से इस्तीफा देंगे।

First published on: Apr 02, 2026 10:02 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.