Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

देश

मिडिल ईस्ट युद्ध के बीच दिल्ली एयरपोर्ट ने जारी की एडवाइजरी, जानिए- यात्रियों को क्या दी सलाह

एडवाइजरी रात आठ बजे जारी की गई है. एयरपोर्ट प्रशासन ने साफ किया है कि मध्य पूर्व में तेजी से बदलते राजनीतिक और सैन्य समीकरणों के कारण उड़ानें प्रभावित हो रही हैं.

Author
Edited By : Arif Khan Updated: Mar 2, 2026 00:23

मिडिल ईस्ट में जारी सैन्य संघर्ष के बाद पैदा हुए हालातों ने वैश्विक हवाई यातायात को पूरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया है. दिल्ली एयरपोर्ट ने रविवार रात एक हाई-अलर्ट एडवाइजरी जारी कर यात्रियों को आगाह किया है कि पश्चिम की ओर जाने वाली अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के शेड्यूल में बड़े बदलाव या कैंसिलेशन की संभावना है.

एडवाइजरी रात आठ बजे जारी की गई है. एयरपोर्ट प्रशासन ने साफ किया है कि मध्य पूर्व में तेजी से बदलते राजनीतिक और सैन्य समीकरणों के कारण उड़ानें प्रभावित हो रही हैं. यात्रियों से कहा गया है कि घर से निकलने से पहले अपनी एयरलाइन से संपर्क करें. फ्लाइट स्टेट्स चेक करने के लिए केवल ऑफिशिय वेबसाइट www.newdelhiairport.in का ही इस्तेमाल करें. सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों के बजाय आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करें.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : ‘होश में आ जाओ …’, खामेनेई की मौत के बाद भड़के ईरान को UAE की धमकी – पड़ोसियों से जंग महंगी पड़ेगी

आकासा एयर का बड़ा फैसला

भारतीय एयरलाइन आकासा एयर ने बड़ा फैसला लिया है. एयरलाइन ने 2 मार्च 2026 तक अबू धाबी, दोहा, जेद्दा, कुवैत और रियाद के लिए अपनी सभी उड़ानें रद्द कर दी हैं. कंपनी ने प्रभावित यात्रियों के लिए फुल रिफंड या बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के टिकट रिशेड्यूल करने की सुविधा दी है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : मिडिल ईस्ट में भीषण जंग… दुबई, अबू धाबी और दोहा पर बरसीं ईरानी मिसाइलें! कई जगह हुए विस्फोट

सन्नाटे में एयरपोर्ट्स

इजरायल, ईरान और इराक ने सुरक्षा कारणों से अपना एयरस्पेस पूरी तरह बंद कर दिया है. इसका असर केवल दिल्ली ही नहीं, बल्कि दक्षिण भारत के तिरुचिरापल्ली (त्रिची) एयरपोर्ट पर भी दिख रहा है, जहां से खाड़ी देशों के लिए भारी संख्या में श्रमिक और व्यापारी यात्रा करते हैं. वहां फिलहाल सन्नाटा पसरा हुआ है क्योंकि अधिकांश सेवाएं निलंबित कर दी गई हैं.

DGCA के हेल्पलाइन नंबर

नागरिक उड्डयन मंत्रालय का पैसेंजर असिस्टेंस कंट्रोल रूम (PACR) यात्रियों की शिकायतों का समाधान कर रहा है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स, एयरसेवा पोर्टल और समर्पित हेल्पलाइनों के माध्यम से प्राप्त यात्रियों की चिंताओं की लगातार निगरानी की जा रही है. अब तक 411 यात्री शिकायतों का समाधान किया है. हेल्पलाइन नंबर 011-24604283/011-24632987 डायल करके मदद ले सकते हैं.

First published on: Mar 01, 2026 09:55 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.