PM Modi CM Yogi Adityanath Got Threat Call: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मारने की धमकी मिली है। वहीं मुंबई में सरकार द्वारा संचालित सर JJ अस्पताल को भी धमाका करके उड़ाने की धमकी दी गई है। सोमवार देर रात एक शख्स ने मुंबई कंट्रोल रूम में फोन करके धमकी दी तो पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। आनन फानन में कॉल को ट्रेस करके आरोपी का पता लगाया गया और उसे गिरफ्तार करके राहत की सांस ली। आरोपी की पहचान कामरान खान के रूप में हुई है। उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। वहीं इस तरह धमकी देने के पीछे कामरान का मकसद क्या था, इसके बारे में पता लगाया जा रहा है। पुलिस यह भी जानने में जुटी है कि आरोपी का कनेक्शन किसी आतंकी संगठन से तो नहीं।
जुलाई 2023 में भी मिली थी दोनों को मारने की धमकी
बता दें कि जुलाई महीने में भी मुंबई के ट्रैफिक कंट्रोल रूम को एक मैसेज मिला था, जिसमें धमकी दी गई थी कि उत्तर प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार निशाने पर हैं। आरोपी ने एक और 26/11 जैसे आतंकवादी हमले के लिए तैयार रहने की भी धमकी दी थी। मुंबई पुलिस ने IPC की धारा 509 (2) के तहत अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया था। उसी महीने UP-112 हेल्पलाइन नंबर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी दी गई थी। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 45 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया था। गोरखपुर निवासी अरुण कुमार ने 9 जुलाई को धमकी भरा फोन किया था। कॉल आते ही पुलिस टीम हरकत में आई और फोन करने वाले संजय कुमार की लोकेशन गोरखपुर जिले के देवराड गांव में ढूंढी। बाद में पता चला कि कुमार ने नशे में होने पर हेल्पलाइन पर कॉल किया था।
अंबानी परिवार को भी दी गई थी मारने की धमकी
बता दें कि नवंबर महीने में रिलायंस इंडस्ट्री के मालिक मुकेश अंबानी को भी जान से मारने की धमकी दी गई थी, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई करते आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी तेलंगाना का रहने वाला है और सिर्फ 19 साल का है। उसने मुकेश अंबानी को 5 ईमेल भेजकर 400 करोड़ रुपये मांगे थे। महाराष्ट्र की गामदेवी पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान गणेश रमेश वनपारधी के रूप में हुई। उसे कोर्ट में पेश करके 8 नवंबर तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। गणेश ने शादाब बनकर मुकेश अंबानी को धमकी देते हुए कहा था कि अगर 400 करोड़ नहीं दिए तो मरवा दिए जाओगे। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। उसने बताया कि मुकेश अंबानी को उसने 27 अक्टूबर से 1 नवंबर तक 5 ईमेल भेजकर 400 करोड़ रुपये मांगे थे और पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी थी।
संबंधित खबरें
SIR पर बयान देकर घिरे जस्टिस उज्जल भुइयां, पूर्व CJI गवई ने उठाए सवाल
43 mins agoज्ञानेश कुमार के खिलाफ पूर्व IAS अफसरों का प्लान फेल, ECI में नहीं घुस पाए
1 hr ago10 लाख नौकरियां और 100 अरब डॉलर का निवेश..., स्विट्जरलैंड-भारत में बड़ी डील
3 hrs agoक्या मोदी कैबिनेट से इस्तीफा देंगे दो मंत्री? राज्यसभा की लिस्ट से नाम गायब
3 hrs agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस ने क्यों हटाई नेम प्लेट? अधिकारियों ने बताई वजह
5 hrs agoभारत के अस्पतालों में बढ़ता विदेशी निवेश, महंगा इलाज बना बड़ी चिंता
5 hrs agoराहुल ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, महिलाओं से बदसलूकी को लेकर मांगा जवाब
6 hrs agoटैक्स अधिकारियों की अरेस्ट पावर क्यों खत्म करना चाहती है केंद्र सरकार?
7 hrs agoभारत-स्विट्जरलैंड की 'दोस्ती' से 10 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार: PM मोदी
7 hrs agoराज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने उतारे 8 उम्मीदवार; हरदीप पुरी का टिकट कटा
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines