Maharashtra News : महाराष्ट्र के अस्पताल में एक बच्ची की मौत के बाद जबरदस्त हंगामा हुआ है। बच्ची के पिता ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए धरना प्रदर्शन किया लेकिन बच्ची के पिता ने जिस तरह से प्रदर्शन किया, उसकी हर तरफ चर्चा हो रही है। दरअसल बच्ची के पिता फिल्म शोले के वीरू की तरह पानी की टंकी पर चढ़ गए और फिर बच्ची के लिए न्याय मांगने लगे।
मामला छत्रपति संभाजीनगर जिले का है। यहां के एक धर्मार्थ अस्पताल के डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगा है। मृत बच्चे के माता-पिता का कहना है कि उनकी 16 वर्षीय बेटी की मौत डॉक्टर की लापरवाही के कारण हुई है, संबंधित लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया जाना चाहिए ।
पानी की टंकी पर चढ़ा पिता
पानी की टंकी पर चढ़कर प्रदर्शन करते मृत लड़की के पिता को समझाने की कोशिश करते-करते पुलिसकर्मी थक गये। तितरखेड़ा की वृषाली दिलीप बोर्डे को सीने में गांठ के कारण 21 अक्टूबर को छत्रपति संभाजीनगर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां के डॉक्टरों ने ट्यूमर का निदान करने के लिए 22 अक्टूबर को एक ट्यूब नमूना लिया। इसी दौरान ट्यूमर से खून बहने लगा और वृषाली कोमा में चली गयी, इसके बाद वह कोमा से बाहर नहीं आई तो 12 दिसंबर को डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
यह भी पढ़ें : मां वैष्णो देवी जाने वाले भक्त जरूर पढ़ लें यह खबर, संघर्ष समिति ने लिया ये बड़ा फैसला
डॉक्टर पर लगाया आरोप
इसके बाद वृषाली के परिवार ने छत्रपति संभाजीनगर के सिडको पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई, जिसमें आरोप लगाया गया कि वृषाली की मौत डॉक्टरों के गलत इलाज के कारण हुई है। अपनी बेटी को न्याय दिलाने के लिए पिता ने गांव की पानी की टंकी पर चढ़कर प्रदर्शन किया है।
यह भी पढ़ें : सांडों की लड़ाई में बैंक ऑफ बड़ौदा को लगा चूना! ATM को किया तहस-नहस
हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि क्या अस्पताल के डॉक्टर्स के खिलाफ कोई केस दर्ज हुआ है या नहीं लेकिन जिस तरह से पिता ने प्रदर्शन किया है, उसकी चर्चा हर तरफ हो रही है।
संबंधित खबरें
क्या प्रोटेस्ट में शामिल हो सकते हैं दीपके, सौरभ और रांका? जान लें नियम
1 hr ago'ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार...', CJP ने केंद्र पर लगाए आरोप
1 hr agoमेट्रो, हाईवे और रेलवे… PM मोदी ने तमिलनाडु को दी 13,000 करोड़ की सौगात
1 hr agoहिंदू रक्षा दल के 4 सदस्य गिरफ्तार, CJP प्रोटेस्ट में मारपीट का आरोप
2 hrs ago'सोते हुए उठाया, किडनैप किया गया', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का वीडियो
4 hrs ago'न बैरिकेडिंग न इंटरनेट बंद कर सकते', दिल्ली पुलिस को SC का बड़ा आदेश
5 hrs agoCJP प्रदर्शनकारियों के खिलाफ एक्शन, दिल्ली पुलिस ने की हैं 20 से ज्यादा FIR
5 hrs agoदिल्ली में CJP प्रदर्शन की वजह से दुकानदारों को कितना हो रहा नुकसान?
6 hrs agoकिन शर्तों पर रिहा हुए अभिजीत, सौरव, आशुतोष? मजिस्ट्रेट के छोड़ने के आदेश
7 hrs agoकहां हैं अभिजीत दीपके, सौरव दास, आशुतोष रांका? CJP-अरविंद केजरीवाल का सवाल
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines