बंगाल-बांग्लादेश में तूफान 'रेमल' का लैंडफाॅल शुरू, 135 की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, PM मोदी ने की समीक्षा बैठक

West Bengal Cyclone Remal latest Update: बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवात रेमल आज रात 12 बजे बंगाल के तट से टकराएगा। इससे पहले आईएमडी ने चेतावनी जारी कर मछुआरों को समुद्र के नजदीक नहीं जाने की सलाह दी है।

West Bengal Cyclone Remal latest Update

पीएम मोदी ने की समीक्षा बैठक

विज्ञापन

West Bengal Cyclone Remal latest Update: बंगाल की खाड़ी में उठा तूफान रेमल 13 किमी/प्रति घंटा की रफ्तार से बंगाल की खाड़ी की ओर बढ़ रहा है। आईएमडी के अनुसार तूफान रेमल का बंगाल और बांग्लादेश में लैंडफाॅल शुरू हो चुका है। जोकि लगातार 4 घंटे तक चलेगा। आईएमडी के वैज्ञानिक सोमनाथ दत्ता के आज रात 12 बजे यह बांग्लादेश और पश्चिम बंगाल में सागर आइलैंड और खेपुपाड़ा के तट से टकराएगा। इस दौरान इसकी गति 135 किमी./प्रति घंटा होगी। आईएमडी के अनुसार इस दौरान 1.5 मीटर ऊंची लहरें उठ सकती हैं। बंगाल के उत्तर 24 परगना के निचले इलाकों में पानी भरने की संभावना हैं इस बीच मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी गई है। फिलहाल कोलकाता के कुछ इलाकों में तेज बारिश हो रही है। वहीं पीएम नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में चक्रवात से निपटने की तैयारियों के संबंध में समीक्षा बैठक की।

विज्ञापन

गृह मंत्रालय ने एनडीआरएफ की 12 टीमें तैनात की हैं इसके अलावा 5 और टीमों को स्टैंडबाय पर रखा है। सेना, नौसेना और कोस्ट गार्ड की टीमें पहल से ही तैनात कर दी गई है। वहीं तूफान के कारण कोलकाता नेताजी सुभाष बोस हवाई अड्डा दोपहर 12 बजे से सोमवार रात 9 बजे तक के लिए बंद कर दिया गया है। इसके साथ ही 394 उड़ानें भी कैंसिल कर दी गई हैं। वहीं बंगाल में 1.10 लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

भारतीय नौसेना ने रेमल तूफान के चलते SOP के तहत तैयारियां शुरू कर दी हैं।

एनडीआरएफ के पूर्वी जोन के प्रमुख ने बताया कि राज्य आपदा प्रबंधन और एनडीआरएफ की 16 टीमें तैनात की गई है। इसके अलावा राज्य सरकार की ओर से 5 लाख से अधिक तिरपाल लोगों में बांटे गए हैं। इसके साथ ही सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाए गए लोगों के लिए खाने-पीने का इंतजाम किया गया है।

विज्ञापन

बंगाल में समुद्री तटों के पास रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थान पर ले जाया जा रहा है।

खबर अपडेट की जा रही है

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ