Pankaj Mishra
Read More
Corona Update: वैश्विक महामारी कोरोना (Covid 19 Cases) भारत में धीरे-धीर दम तोड़ता नजर आ रहा था लेकिन मौसम में बदलाव के बीच एकबार फिर से देश में कोरोना के मामले धीरे-धीरे थोड़े बढ़ने लगे हैं। पिछले 9 दिनों से देश में कोरोना के 200 से ज्यादा मामले सामने आए हैं। इससे पहले देश में 24 घंटे में 100 से भी कम कोरोना के नए मामले सामने आ रहे थे। पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 266 नए केस समाने आए हैं।
पिछले कुछ दिनों से देश में एकबार फिर से कोरना के मामलों में थोड़ी तेजी देखी जा रही है। हालांकि कल के मुकाबले आज देश में कोरोना के दैनिक मामले में थोड़ी कमी दर्ज की गई। देश में आज कोरोना के 266 नए केस सामने आए हैं। हालांकि अच्छी बात ये है कि इस दौरान कोरोना संक्रमण की वजह से किसी भी व्यक्ति की मौत की खबर नहीं आई। इसके साथ ही देश में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या 2790 हो गई है।
इसके साथ ही देश में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 46 लाख 88 हजार 367 हो गई है। जबकि ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर कुल 4 करोड़ 41 लाख 54 हजार 622 पहुंच गई है। वहीं देश में अब तक कुल 5 लाख 30 हजार 775 लोग कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से दम तोड़ चुके हैं।
अभी कुल एक्टिव केस- 2970
अबतक कुल संक्रमित- 4 करोड़ 46 लाख 88 हजार 367
अबतक कुल डिस्चार्ज- 4 करोड़ 41 लाख 54 हजार 622
अबतक कुल मौतें- 5 लाख 30 हजार 775
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। देश में अब रिकवरी रेट बढ़कर 98.81 फीसदी पहुंच गया है। जबकि मृत्यु दर 1.19 फीसदी पर बरकरार है। वहीं सक्रिय मामलों में कुल संक्रमणों का 0.01 प्रतिशत शामिल है। मंत्रालय की वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक करीब कोविड-19 रोधी टीकों की 220.64 करोड़ खुराक दी जा चुकी है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।