Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

देश

AI Summit में पहुंचे कांग्रेसी, टी-शर्ट उतारकर किया हंगामा, BJP ने बताया ‘शर्मनाक’

AI Summit: दिल्ली में चल रही अंतरराष्ट्रीय एआई समिट में शुक्रवार को भारी हंगामा देखने को मिला। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने समिट में पहुंचकर भारी हंगामा किया। पुलिस ने कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

Author
Edited By : Raghav Tiwari Updated: Feb 20, 2026 14:50

दिल्ली में चल रहे एआई समिट के दौरान कांग्रेसियों ने बड़ा प्रदर्शन किया। यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने समिट में घुसकर पीएम मोदी के खिलाफ नारेबाजी की। पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में ले लिया है। कांग्रेसियों का यह प्रदर्शन विदेशी मेहमानों के सामने हुआ। बीजेपी ने ऐसे प्रदर्शन कर कांग्रेस पर साजिश का आरोप लगाया है।

दिल्ली के भारत मंडपम में इन दिनों अंतरराष्ट्रीय स्तर का ‘एआई इम्पैक्ट समिट’ (AI Impact Summit) कार्यक्रम चल रहा है। इसमें 9 देशों के राष्ट्रपति समेत कई तकनीकी कंपनी के सीईओ शामिल हुए हैं। शुक्रवार को यहां भारी हंगामा देखने को मिला। हाई- प्रोफाइल में यूथ कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ता घुसकर नारेबाजी करने लगे। सुरक्षा घेरा तोड़कर सभी ने भारत मंडपम में एंट्री की।

---विज्ञापन---

नारेबाजी के साथ ही यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता बैनर-पोस्टर लेकर मुख्य हॉल के पास पहुंच गए। यह देखकर सुरक्षाकर्मी तुरंत हरकत में आए। कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर उन्हें परिसर से बाहर निकाल दिया।

यह भी पढ़ें: ChatGPT के CEO ने एंथ्रोपिक के CEO से क्यों नहीं मिलाया था हाथ‌? सैम ऑल्टमैन ने खुद बताई वजह

---विज्ञापन---

बीजेपी ने बताया शर्मनाक

मामले में बीजेपी आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने कहा कि यह राष्ट्रीय शर्म की बात है। एक ओर जहां भारत एक प्रतिष्ठित वैश्विक एआई शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है, अपनी तकनीकी नवाचार और नेतृत्व का लोहा मनवा रहा है, वहीं कांग्रेस पार्टी ने गरिमा के बजाय व्यवधान को चुना। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अर्धनग्न होकर आयोजन स्थल पर हंगामा किया, जो स्पष्ट रूप से विश्व मंच पर भारत को शर्मिंदा करने के लिए डिजाइन किया गया था।

मालवीय ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि जब देश खुद को एक वैश्विक तकनीकी महाशक्ति के रूप में स्थापित करने का प्रयास कर रहा है, तो ऐसा आचरण केवल उन लोगों के हितों को साधता है जो भारत को लड़खड़ाते हुए देखना चाहते हैं. सियासी विरोध एक लोकतांत्रिक अधिकार है, लेकिन भारत की वैश्विक छवि को नुकसान पहुंचाना अधिकार नहीं है। भारत इससे बेहतर का हकदार है।

यह भी पढ़ें: क्या है भारका ‘Sarvam AI’? जिसके गूगल CEO पिचाई भी हुए मुरीद; ChatGPT और Gemini को दे रहा टक्कर!

First published on: Feb 20, 2026 02:28 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.