राघव चड्ढा का चौंकाने वाला खुलासा, X पर पोस्ट किया वीडियो, कहा- खामोश करवाया गया हूं पर हारा नहीं हूं

Raghav Chadha News: राघव चड्ढा राज्यसभा में उपनेता के पद से हटाए जाने के बाद खुलकर सामने आ गए हैं। उनहोंने अपने X हैंडल पर एक और वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वे कुछ कह रहे हैं। बीते दिन उन्हें पद से हटाकर अशोक मित्तल को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

raghav chadha

राघव चड्ढा को पद से हटाकर अशोक मित्तल को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Raghav Chadha New X Post: राघव चड्ढा ने राज्यसभा में उपनेता के पद से हटाए जाने के आम आदमी पार्टी के फैसले पर फिर रिएक्ट किया है। उन्होंने अपने X हैंडल पर एक और वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने आम आदमी के नाम एक संदेश दिया है, यानी पद से हटाने के फैसले पर शब्दों में रिएक्शन दिया है। इससे पहले उन्होंने बीती रात उन्होंने X हैंडल पर ही नजर न लगे वाली इमोजी के साथ एक वीडियो पोस्ट किया था, जो साइलेंट रिएक्शन था।

विज्ञापन

राघव चड्ढा ने पहले ‘खामोश’ पलटवार किया

बता दें कि राघव चड्ढा ने बीती रात अपने X हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट किया था। वीडियो में उन्होंने संसद के दोनों सदनों में दिए गए प्रभावशाली भाषणों के क्लिप कलेक्ट की थींं। इनमें वायु प्रदूषण, बढ़ते हवाई किराए, गिग वर्कर्स के अधिकारों और मोबाइल रिचार्ज प्लान की 28 दिनों की वैधता जैसे मुद्दों पर दिए गए भाषण थे। इस पोस्ट पर राघव ने कोई कैप्शन नहीं लिखा, बल्कि नजर न लगे वाली इमोजी लगाई थी, जिसके लोगों ने अलग-अलग मायने निकाले।

विज्ञापन

राघव चड्ढा को डिप्टी लीडर के पद से हटाया गया

बता दें कि बीते दिन आम आदमी पार्टी ने राघव चड्ढा को राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद से हटा दिया था। पार्टी ने अब राघव की जगह पंजाब से सांसद अशोक मित्तल को नया डिप्टी लीडर बनाया है। AAP ने राज्यसभा सचिवालय को लेटर लिखकर राघव के पद से हटाने का और अशोक मित्तल को पद सौंपने का अनुरोध किया था। इस फैसले के बाद AAP के सियासी गलियारों में चर्चा का बाजार गर्म हो गया। वहीं राघव के अब पार्टी छोड़ने की अटकलें भी लग रही हैं।

पार्टी की राजनीतिक गतिविधियों से दूर राघव चड्ढा

बता दें कि राघव चड्ढा शादी के बाद से पार्टी की गतिविधियों से दूर हैं। वे न पार्टी के किसी राजनीतिक कार्यक्रम में नजर आते हैं और न ही पार्टी से जुड़े किसी मुद्दे पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हैं। हाल ही में जब अरविंद केजरीवाल को शराब घोटाले में राहत मिली तो वे न उनसे मिलने आए और न ही मामले में कुछ रिएक्ट किया। पार्टी को लेकर राघव के इस रवैये पर सवाल उठ रहे थे। चर्चा है कि राघव के रवैये के देखते हुए ही पार्टी ने उन्हें पद से हटाने का फैसला किया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ