नई दिल्ली: कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि कांग्रेस ने बुधवार को भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। कांग्रेस ने कहा कि पैदल मार्च ‘संवेदनशील’ क्षेत्रों में प्रवेश करने के लिए तैयार है। पार्टी ने दावा किया कि दिल्ली में हुई कथित सुरक्षा उल्लंघनों के दो-तीन उदाहरणों का हवाला देते हुए पार्टी ने अब केंद्र को पत्र लिखा है। पवन खेड़ा ने बदरपुर में राहुल गांधी के आसपास भारी भीड़ का वीडियो दिखाते हुए कहा, ‘राहुल गांधी के पास Z सुरक्षा है। लेकिन इसके बावजूद राहुल गांधी जब दिल्ली में दाखिल हुए तो उनके आसपास कोई रस्सी नहीं थी।
पवन खेड़ा ने कहा कि अब यात्रा पंजाब और जम्मू-कश्मीर में पवेश करने वाली है। ये संवेदनशीनल इलाके हैं। इस लिए हमने गृह मंत्रालय को एक पत्र लिखा है। 23 दिसंबर को सोहना में सुरक्षा उल्लंघन की घटना का जिक्र करते हुए पार्टी ने कहा कि कुछ अनाधिकृत लोगों को यात्रियों के एक कंटेनर में घुसते देखा गया. पकड़े जाने पर उन्होंने कहा कि वे वॉशरूम इस्तेमाल करने गए थे, जबकि बाहर वॉशरूम थे। बाद में, यह पता चला कि घुसपैठिए पुलिस से थे, पार्टी ने दावा किया। इससे पहले जयराम रमेश ने कहा था कि इंटेलिजेंस ब्यूरो यात्रा के दौरान राहुल गांधी से मिलने वाले लोगों से पूछताछ कर रहा है।
और पढ़िए –केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह लेह-लद्दाख और जम्मू-कश्मीर पर बैक-टू-बैक करेंगे हाई लेवल मीटिंग
गृह मंत्री को लिखे पत्र में कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि शनिवार को दिल्ली में यात्रा पहुंचने के बाद कई बार यात्रा की सुरक्षा में चूक देखी गयी।पत्र में कहा गया है कि दिल्ली पुलिस जो केंद्रीय गृह मंत्रालय के अंतर्गत आती है बढ़ती भीड़ को नियंत्रित करने और श्री राहुल गांधी के चारों ओर एक परिधि बनाए रखने में पूरी तरह से विफल रही। जबकि राहुल गांधी को जेड प्लस सुरक्षा दी गई है।
और पढ़िए –Breaking: PM मोदी की मां हीराबेन की तबीयत बिगड़ी, अहमदाबाद के अस्पताल में भर्ती
कांग्रेस के पत्र में कहा गया है, “कांग्रेस पार्टी के दो प्रधानमंत्रियों इंदिरा गांधी और राजीव गांधी ने देश की एकता और अखंडता के लिए अपने जीवन का बलिदान दिया। 25 मई 2013 को जीरमघाटी में एक नक्सली हमले में छत्तीसगढ़ के पूरे राज्य नेतृत्व का सफाया कर दिया गया।”
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
1 hr agoINDIA गठबंधन की रैली में क्या बोले खड़गे, तेजस्वी और फारूक अब्दुल्ला?
1 hr ago'रामलीला मैदान बना लोकतंत्र की हल्दीघाटी', विपक्ष की रैली में बोले अखिलेश
2 hrs agoकौन हैं दिनेश वी. गनवीर, जिन्हें बनाया गया GSI का नया महानिदेशक
2 hrs ago'ज्ञानेश कुमार हटेंगे और जेल जाएंगे', रामलीला मैदान में गरजे राहुल गांधी
2 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को लेकर अमित शाह बोले, 'पीड़ितों के जख्मों पर नमक'
3 hrs ago'बंगाल SIR का पीड़ित है, हम छोड़ेंगे नहीं...', ममता बनर्जी का बड़ा बयान
3 hrs ago'BJP ने जबरदस्ती बंद कराई कनॉट प्लेस की दुकानें', रैली के बीच राहुल का आरोप
4 hrs agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
5 hrs agoसाइक्लोन 'अर्नब' के बाद 'मुरासु' का अलर्ट, 3 नवंबर को होगा लैंडफॉल
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines