असम विधानसभा चुनाव 2026 की तैयारी तेज करते हुए कांग्रेस ने उम्मीदवारों की पांचवीं सूची जारी की है, जिसमें सात नाम शामिल हैं. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) की केंद्रीय चुनाव समिति ने गोसागांव से जोसेफ हसदागांव, डोमाटिगांव-एसटी से बिरहांग बोरा, बिजनी से राज कांत साहा, बहेरगांव से अंचुला ग्वारा दामरी, माजबत-एसटी से नारायण अधिकारी, हफ्लॉन्ग से निर्मल लंगथस तथा कटिगोरम से अमर चंद जैन को टिकट दिए हैं.
सहयोगी पार्टी के लिए छोड़ी 11 सीटें
126 सदस्यीय असम विधानसभा के चुनाव 9 अप्रैल को होंगे, परिणाम 4 मई को घोषित होंगे. पार्टी ने अब तक कई सूचियां जारी कर अपनी स्थिति मजबूत की है तथा सहयोगी रैयजोर दल के लिए 11 सीटें छोड़ी हैं. इससे पहले चौथी सूची में जालुकबारी से बिदिशा नियोग मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की परंपरागत सीट, तंगला से रोहित परिगा, बिश्वनाथ से जयंता बोरा, नोबोइचा (एससी) से डॉ. जॉय प्रकाश दास, महमोरा से ज्ञानदीप मोहन, टिटाबोर से प्राण कुर्मी तथा हाइलाकांडी से राहुल रॉय को चुना गया.
विपक्षी मोर्चे की तैयारी
कांग्रेस विपक्षी गठबंधन का प्रमुख घटक है, जिसमें एआईयूडीएफ, सीपीआई(एम) और अन्य दल शामिल हैं. भाजपा सरकार के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाते हुए पार्टी ने महत्वपूर्ण सीटों पर मजबूत दावेदार उतारे हैं. अब तक 100 से अधिक उम्मीदवार घोषित हो चुके हैं, जो गठबंधन की एकजुटता का संकेत है. यह सूची जारी होते ही चुनावी हलचल बढ़ गई है, खासकर एसटी व एससी आरक्षित क्षेत्रों में. असम की राजनीति में कांग्रेस की यह रणनीति भाजपा को कड़ी टक्कर देने का प्रयास दर्शाती है.
यह भी पढ़ें: PM मोदी ने पेट्रोलियम-बिजली समेत कई मुद्दों पर की हाई-लेवल मीटिंग, मिडिल ईस्ट टेंशन पर पैनी नजर










